scriptपुलिसकर्मियों ने महिला से की छेड़खानी, लोगों ने घर में बंद कर बुरी तरह पीटा | family beaten of two police person in sonbhadra | Patrika News
सोनभद्र

पुलिसकर्मियों ने महिला से की छेड़खानी, लोगों ने घर में बंद कर बुरी तरह पीटा

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया गया है

सोनभद्रMar 15, 2019 / 09:56 pm

Ashish Shukla

up news

पुलिसकर्मियों ने महिला से की छेड़खानी, लोगों ने घर में बंद कर बुरी तरह पीटा

सोनभद्र.  जिले के पिपरी थाना इलाके में दो पुलिसकर्मियों पर महिला से छेड़खानी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि आक्रोशित लोग पुलिस वालों को जमकर पीट रहे हैं। हालांकि पुलिसकर्मियों की तहरीर के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने पहले छेड़खानी किया अब विरोध करने पर हमें परेशान किया जा रहा है। 
पिपरी थाना क्षेत्र के रेनूकूट इलाके के रहने वाले दो लोगों के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद मौके पर यूपी 100 के दो जवान पहुंचे और मामले की जानकारी लेने लगे। एक पक्ष के लोगों का आरोप है की पूछताछ के बहाने दो पुलिस के जवान घर के भीतर चले गये और महिला से छेड़खनी करने लगे। महिला ने विरोध जताया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। परेशान होकर महिला ने आवाज दिया जिसके बाद घर के ही दो लोग आए और पुलिस वालों को बुरी तरह से पीट दिया। 
वीडियो ंमें दिख रहा है कि महिला और उसके साथ के दो युवक दोनों पुलिस वालों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। मामला सात मार्च का बताया जा रहा है। एक सप्ताह में वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस वाले की पड़ताल की गई तो मामला पिपरी थाने इलाके का निकला। इधर पुलिस वालों ने महिला के घर के दो लोगों के खिलाफ थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। 
महिला का आरोप है कि पहले पुलिस वालों ने उसे छेड़ा था तब लोगों को मजबूर होकर हाथ उठाना पड़ा था। लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई तो कर दिया पर उसके साथ जो दुर्व्यवहार किया गया उस मामले पर पुलिस कुछ नहीं कर रही है। मामले में सीओ पिपरी ने जाँच कर रिपोर्ट देने का आदेश दे दिया गया है | उन्होने थाने से पूछा है कि किन परिस्थितियों में पुलिस वाले वहां गये थे इसकी रिपोर्ट दी जाय़।

Home / Sonbhadra / पुलिसकर्मियों ने महिला से की छेड़खानी, लोगों ने घर में बंद कर बुरी तरह पीटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो