3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निशुल्क दवा योजना की रैंकिंग में सुधार, मगर अब भी जिला 17वें पायदान पर

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में पिछड़ रहे अलवर जिले में अब सुधार की कवायद दिखाई दे रही है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरर्पोरेशन की ओर से अभी हाल ही में जारी योजना की गतिविधियों की रैंकिंग में अलवर जिला 17 वें पायदान पर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

Jun 16, 2024

अलवर.

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में पिछड़ रहे अलवर जिले में अब सुधार की कवायद दिखाई दे रही है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरर्पोरेशन की ओर से अभी हाल ही में जारी योजना की गतिविधियों की रैंकिंग में अलवर जिला 17 वें पायदान पर रहा है। इससे पहले निशुल्क दवा योजना की रैंकिंग में अलवर जिला खराब रैंकिंग वाले टॉॅप 5 जिलों में शामिल था। जबकि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रही।

दवाओं की उपलब्धता के यह है नियम

सरकारी नियमों के अनुसार जिला ड्रग वेयर हाउस में 849 तरह की दवाओं की उपलब्धता का प्रावधान है। इसके साथ ही जिला अस्पताल एवं उप जिला अस्पताल में मरीजों 849 तरह की दवाएं उपलब्ध कराने का नियम है। इसी तरह सैटेलाइट अस्पताल में 849, सीएचसी पर 715 एवं पीएचसी पर 531 की नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना, बोले – NEET Exam में बड़े स्तर पर हुई है गड़बड़ी, CBI जांच हो

अभी और भी सुधार की दरकार

स्वास्थ्य सेवाओं में अलवर जिले की रैंकिंग गिरने के अनेक कारण रहे। इसमें बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी पर दवा व जांच की व्यवस्था पूरी नहीं होना, चिकित्सकों की ओर से बाहर की दवा और जांच लिखने, स्वास्थ्य केन्द्रों पर संसाधनों की कमी, साफ- सफाई की कमी और रोगियों की सार संभाल में पूर्ण संतुष्टि नहीं होना सहित अनेक कारण रहे। इसके साथ ही सीएचसी व पीएचसी पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की ओर से दवाओं की समय पर एंट्री नहीं करना भी एक कारण के रूप में सामने आया है।

Story Loader