आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों घायलों को बालेसर राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां तेना निवासी सुरेंद्र सिंह रिडमल सिंह उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई। वहीं बालेसर राता भाखर निवासी भोम सिंह पुत्र जब्बर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर सेखाला पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। परिजनों की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शादी के कपड़े लेने गए थे
परिजनों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए भोम सिंह की शादी तय की हुई थी। भोम सिंह अपने ममेरे भाई सुरेंद्र सिंह के साथ 54 मील पर कपड़े लेने गया था। जहां से वापस बालेसर लौटते समय यह हादसा हो गया।
हेलमेट पहना होता तो शायद बच सकती थी जान
हादसे में मृतक सुरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोटें लगीं। दुर्घटना के समय मृतक सुरेंद्र सिंह के सिर पर हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने बताया कि यदि सुरेंद्र सिंह ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। थानाधिकारी सवाई सिंह महाबार सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए बताया कि अपनी खुद की सुरक्षा के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।