scriptश्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन: परिणय सूत्र में बंधे 15 समाजों के 45 जोड़े, एक साथ निकली दूल्हों की बारात | Patrika News
खास खबर

श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन: परिणय सूत्र में बंधे 15 समाजों के 45 जोड़े, एक साथ निकली दूल्हों की बारात

जयपुर. शहर के अंबावाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल गुरुवार को सामाजिक सौहार्द का गवाह बना। विवाह समारोह में भव्य मंडप के नीचे 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक पंडाल में मंत्रोच्चारण के बीच सबके सात फेरे हुए। तेज गर्मी के बीच हजारों लोग इस सामूहिक विवाह के साक्षी बने। इस दौरान प्रदेश के […]

जयपुरMay 16, 2024 / 02:10 pm

Devendra Singh

सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन

सज-धज कर तैयार दुल्हनें

जयपुर. शहर के अंबावाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल गुरुवार को सामाजिक सौहार्द का गवाह बना। विवाह समारोह में भव्य मंडप के नीचे 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक पंडाल में मंत्रोच्चारण के बीच सबके सात फेरे हुए। तेज गर्मी के बीच हजारों लोग इस सामूहिक विवाह के साक्षी बने। इस दौरान प्रदेश के कई संत-महंतों ने वर-वधुओं को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

सेवा भारती समिति, जयपुर की ओर से 13वां श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन अंबावाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजन किया गया। सम्मेलन में 15 समाजों के 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। इसमें 38 सजातीय और सात जोड़े अंतरजातीय है। स्कूल में आज सुबह घर जैसे माहौल में विवाह की सभी रस्में पूरी की गई।
प्रचार मंत्री ऋतु चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह विवाह स्थल पर स्तंभ पूजन और प्रधान पूजा की गई। इसके बाद सियारामदास बाबा की बगीची से गाजेबाजे के साथ दूल्हों की सामूहिक बारात निकासी निकाली गई। सभी दूल्हे अलग-अलग घोडि़यों पर बैठकर विवाह स्थल पहुंचें। यहां तोरण मारने के बाद स्टेज पर वरमाला की रस्म पूरी की गई। इसके बाद अलग-अलग वेदियों पर वर-वधुओं पाणिग्रहण संस्कार शुरू हुआ। दोपहर में प्रीतिभोज के बाद विदाई दी गई। इस मौके पर सम्मेलन के संयोजक नवल बगडिय़ा, अध्यक्ष नागरमल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भारती, मंत्री हनुमान सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष हरि कृष्ण गोयल, सह संयोजक गिरधारी लाल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hindi News/ Special / श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन: परिणय सूत्र में बंधे 15 समाजों के 45 जोड़े, एक साथ निकली दूल्हों की बारात

ट्रेंडिंग वीडियो