
Vikas Thakur
CWG 2022: भारत के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने पुरुष 96 किलो वर्ग वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक अपने नाम कर लिया है। विकास ने कुल 346 किलो वजन उठाया, जिसमें 155 किलो स्नैच और 191 किलो क्लीन एंड जर्क था। यह पदक जीतने के साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 12वां पदक हासिल कर लिया है। इसके अलावा आपको बता दें वेटलिफ्टिंग में यह भारत का आठवां पदक है। इससे पहले भारत 7 पदक जीत चुका था जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल थे। बर्मिंघम में खेले गए 96 किलो वर्ग पुरुष वेटलिफ्टिंग में 381 किलो का वजन उठाकर डॉन ओपलोज ने गोल्ड मेडल जीता है।
और भी कई मेडल जीत चुकें है विकास
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीतने से पहले भी विकास ठाकुर ने 96 और 85 किलो वर्ग में कई मेडल जीते हैं। गौरतलब है कि विकास ठाकुर का जन्म 14 नवंबर 1993 को हिमाचल प्रदेश में हुआ और इस 28 वर्षीय वेटलिफ्टर ने 96 किलो वर्ग में भारत को आज वेटलिफ्टिंग में आठवां पदक दिलाकर मान बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार लॉन बॉल में जीता स्वर्ण पदक
बता दें कि विकास का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा पदक है। 2014 ग्लासको राष्ट्रमंडल खेलों में वह 85 किलो वर्ग पुरुष वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा 2018 में हुए गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 94 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। और अब 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 96 किलो वर्ग में सिल्वर पदक हासिल कर एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।
इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 2015 में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। साथ ही 2017 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उन्होंने 94 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। जबकि 2021 में ताशकंद में हुई 96 किलो वर्ग कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में विकास ने एक और बार कांस्य पदक हासिल किया।
यह भी पढ़ें : CWG 2022 Day 5 Live Updates
बता दें कि आज का दिन भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार रहा। भारतीय टीम ने आज टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता तो वही लॉन बॉल्स में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए, भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। और अंत में वेटलिफ्टिंग में विकास ने सिल्वर मेडल जीत भारत को आज तीसरा पदक दिलाया।
Updated on:
2 Aug 2022, 10:06 PM IST
Published on:
2 Aug 2022, 9:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.