20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022: भारत ने लॉन बॉल में पहली बार जीता गोल्ड मेडल

भारतीय महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लॉन बॉल में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर, स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराया। भारत 22 साल से इस खेल में हिस्सा ले रहा है, लेकिन आज इस खेल में पदक जीतने का सूखा खत्म हुआ है।

2 min read
Google source verification
Team India

Team India

commonwealth games 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। लॉन बॉल में पहली बार भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने उम्मीद से बढ़कर काफी ज्यादा प्रदर्शन किया है। एंड 12 में 2 अंकों से पिछड़ने के बाद आखिरी मौके पर भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से बाजी मारी। बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराया। यह भारतीय टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला लॉन बॉल का स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अब तक कुल 4 स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीत लिए हैं। इससे पहले लॉन बॉल में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था

महिला टीम ने दिखाया दम

भारत की 4 महिला सदस्यों वाली टीम ने भारत को लॉन बॉल में ऐतिहासिक पदक जिताया है। बता दें कि भारत की इस टीम में झारखंड पुलिस में 38 वर्षीय कॉन्स्टेबल लवली चौबे के नेतृत्व नेतृत्व में इतिहास रचा। साथ में रूपा रानी तिर्की भी थी जो रांची से आती हैं। इसके अलावा इस टीम में डीपीएस आरके पुरम में खेल विषय पढ़ाने वाली टीचर पिंकी भी मौजूद थी और असम के स्टेट फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में काम करने वाली नयन मोनी सैकियां भी मौजूद थी

यह भी पढ़ें : लॉन बाउल्स के खेल को खेलने का तरीका, नियम और इससे जुड़ी हर जानकारी

इससे पहले लॉन बॉल में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था और इस जीत के साथ ही भारत का लॉन बॉल में पदक पक्का हो गया था। लेकिन साउथ अफ्रीका को हराकर स्वर्ण पदक जीतना भारत के लिए और बड़ी खुशी की बात है। इस जीत के साथ ही देश भर में इस खेल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है

यह भी पढ़ें : चाय वाले के बेटे संकेत महादेव ने भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला पदक

इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल के इतिहास पर नजर डालें तो 1966 में हुए जमैका कॉमनवेल्थ गेम्स में इस खेल को शामिल नहीं किया गया था। बाकी हर कॉमनवेल्थ गेम्स में यह खेल गेम्स का हिस्सा रहा है। वहीं भारत की तरफ सेपिछले 22 सालों से इस खेल में हिस्सा लिया जा रहा है लेकिन अब जाकर पदक जीतने का सूखा खत्म हुआ।

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश इंग्लैंड है। इंग्लैंड ने अभी तक इस में कुल 51 पदक जीते हैं जिसमें 20 गोल्ड, 9 सिल्वर और 22 कांस्य पदक शामिल हैं।