16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2026: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे बने जीत के हीरो

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप में फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराकर विजयी शुरुआत की। कप्तान कायलियन एमबाप्पे ने दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और विश्व कप में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। सेनेगल ने भी मुकाबले में कड़ी टक्कर दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 17, 2026

FIFA

France vs Senegal(फोटो-X/@centregoals)

France vs Senegal: फीफा विश्व कप में फ्रांस ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। ग्रुप-आई के मुकाबले में फ्रांसीसी टीम ने सेनेगल को 3-1 से मात दी। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान कायलियन एमबाप्पे रहे, जिन्होंने दो शानदार गोल दागकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब वह फ्रांस के लिए विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

पहला हाफ


सेनेगल की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और फ्रांस के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। शुरुआती मिनटों में इस्मालिया ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद निकोलस जैक्सन और सादियो माने ने भी कई मौके बनाए, मगर गेंद को जाल तक पहुंचाने में नाकाम रहे। पहले हाफ में फ्रांस की स्टार खिलाड़ी एमबाप्पे भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। सेनेगल ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण रखा और गोल के कई अवसर बनाए। बावजूद इसके दोनों टीमें मध्यांतर तक गोलरहित बराबरी पर रहीं।

दूसरा हाफ


दूसरे हाफ में मैच का रंग पूरी तरह बदल गया। फ्रांस ने अधिक आक्रामक अंदाज अपनाया और इसका फायदा भी मिला। कप्तान एमबाप्पे ने शानदार मूव के साथ टीम का खाता खोला और फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके कुछ समय बाद ब्रैडली बारकोला ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। 90 मिनट पूरे होने तक फ्रांस 2-0 से आगे था और मुकाबला लगभग उसके कब्जे में दिख रहा था। लेकिन इंजरी टाइम में सेनेगल ने वापसी की उम्मीद जगाई। इब्राहिम मबाये ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया और मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया।गोल के कुछ ही सेकेंड बाद एमबाप्पे ने एक और शानदार गोल दागकर फ्रांस की जीत पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही स्कोर 3-1 हो गया और फ्रांस ने अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखी।

मैच में सेनेगल ने कई मौकों पर शानदार फुटबॉल खेली और फ्रांस को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्णायक क्षणों में एमबाप्पे का अनुभव और फिनिशिंग दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर साबित हुए। फ्रांस ने जीत के साथ टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत कर दी है, जबकि सेनेगल को अगले मुकाबलों में बेहतर परिणाम के लिए अपने मौकों को गोल में बदलना होगा।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026