
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है (photo - IANS)
West Indies vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में सोमवार को वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 344 रन पर समेट दिया है। मेजबान टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेज की अर्धशतकीय पारियों का अहम योगदान रहा। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से साजिद खान ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। फिलहाल मुकाबले के दूसरे दिन का खेल जारी है।
क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टैगेनारिन चंद्रपॉल ने ब्रेंडन किंग के साथ पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। चंद्रपॉल 2 चौकों के साथ 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग ने 9 चौकों के साथ 46 रन की पारी खेली।
कैरेबियन टीम ने 120 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शाई होप ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 93 गेंदों में 53 रन जोड़कर टीम को 173 के स्कोर तक पहुंचाया। शाई होप 4 बाउंड्री के साथ 29 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
यहां से कप्तान रोस्टन चेज ने ग्रीव्स के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। ग्रीव्स ने 150 गेंदों में 73 रन बनाए। उनकी इस पारी में 9 चौके शामिल रहे। इसके बाद कप्तान ने केमार रोच (19) के साथ सातवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े। रोस्टन चेज ने 126 गेंदों में 11 चौकों के साथ 70 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से साजिद खान ने 85 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद अली, उबैद शाह और अली उस्मान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के विरुद्ध 90 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में सीरीज का यह दूसरा और अंतिम मैच निर्णायक बन गया है, जिसे जीतकर मेजबान टीम 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
Updated on:
03 Aug 2026 10:04 pm
Published on:
03 Aug 2026 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
