3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2027 में खेल सकते हैं पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, इस नियम के चलते ऑक्‍शन में दे सकते हैं नाम

Mohammad Amir, IPL 2027: पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है। अब वह बतौर ओवरसीज प्‍लेयर PSL 2027 में खेलते नजर आ सकते हैं। क्‍या वह अब ब्रिटिश नागरिक होने के चलते आईपीएल में भी खेल सकते हैं? आइये आपको आईपीएल के इस नियम के बारे में बताते हैं, जिसके तहत अजहर महमूद 2012 से लेकर 2015 तक आईपीएल खेले थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 03, 2026

Mohammad Amir, IPL 2027

पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Mohammad Amir, IPL 2027: पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्‍तान सुपर लीग 2027 (PSL) में ओवरसीज खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं। इसके पीछे की वजह उनको ब्रिटिश नागरिकता मिलना बताया जा रहा है। ऐसे में वह पीएसएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम रजिस्टर कराने वाले हैं। अब सवाल उठता है कि जब वह पाकिस्‍तान के नागरिक ही नहीं रहे, तो क्‍या इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्‍शन में अपना नाम दे सकते है और खेल भी सकते हैं? आइये आपको भी बताते हैं कि इसके लिए क्‍या नियम है?

पहले सीजन के बाद पाकिस्‍तानी प्‍लेयर्स पर अघोषित रूप से लगा बैन

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2008 (IPL) में पाकिस्‍तानी प्‍लेयर्स को खेलने की अनुमति दी थी। उस पहले सीजन में शोएब अख्‍तर समेत पाकिस्‍तान के कुल 11 खिलाड़ियों ने हिस्‍सा लिया था। लेकिन, 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच सियासी तनाव काफी बढ़ गया। इसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2009 से पाकिस्‍तानी खिलाड़ियों पर अघोषित रूप से बैन लगा दिया।

अजहर महमूद ने खेले आईपीएल के चार सीजन

पाकिस्‍तानी प्‍लेयर्स पर बैन लगने के बाद अजहर महमूद पाकिस्‍तान मूल के इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे, जो 2012 से लेकर 2015 तक कुल चार आईपीएल सीजन खेले। ऐसा इसलिए संभव हुआ, क्‍योंकि उस दौरान वह ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर चुके थे। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब (अब PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 23 आईपीएल मैचों की 21 पारियों में बल्‍ले से 388 रन और गेंद से 29 विकेट अपने नाम किए थे।

मोहम्‍मद आमिर के लिए खुली आईपीएल की राह

अजहर महमूद की तरह मोहम्‍मद आमिर भी अब ब्रिटिश नागरिकता ले चुके हैं। ऐसे में नियमानुसार वह भी आईपीएल 2027 के ऑक्‍शन में अपना नाम दर्ज कराने का अधिकार हासिल कर चुके हैं। अगर मोहम्‍मद आमिर अपना नाम रजिस्‍टर्ड कराते हैं और कोई फ्रैंचाइजी उन्‍हें खरीद लेती है, तो वह आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आ सकते हैं। बशर्ते आईपीएल की फ्रैंचाइजी उन पर बोली लगाएं।