3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइंडीज में जूझ रही पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, PCB ने पूर्व ‘अनजान’ क्रिकेटर माइक स्मिथ को बनाया नया बैटिंग कोच

Pakistan Team New Batting Coach: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर एक बड़ा बदलाव हुआ है। लगातार खराब बल्लेबाजी के बीच पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने अहम फैसला लेते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइक स्मिथ को अपना बैटिंग कोच नियुक्‍त कर दिया है, जिन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 03, 2026

Pakistan Team New Batting Coach, Pakistan Team,

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

Pakistan Cricket Team New Batting Coach: वेस्‍टइंडीज के दौरे पर खराब प्रदर्शन कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फिर से एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वेस्टइंडीज दौरे के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइक स्मिथ को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्‍त किया है। भले ही आपने कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में माइक स्मिथ का नाम नहीं सुना हो, लेकिन आपको बता दें कि उन्‍हें घरेलू और फ्रैंचाइजी क्रिकेट का अच्‍छा खासा अनुभव है। बताया जा रहा है कि वेस्‍टइंडीज दौरे के बाद वह 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे।

वेस्‍टइंडीज दौरे पर पाकिस्‍तान टीम की दुगर्ति होते देख लिया फैसला

बता दें कि वेस्‍टइंडीज दौरे पर टेस्‍ट सीरीज से ठीक पहले पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए बाबर आजम को टेस्‍ट टीम की कमान सौंपी थी। बाबर की अगुवाई में भी टीम की हालत नहीं सुधरी और उसने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्‍ट 90 रन से गंवा दिया। अब खराब प्रदर्शन को देखते हुए इंग्‍लैंड के दौरे से पहले साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेटर माइक स्मिथ को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

टी20 फ्रैंचाइजी के साथ काम करने का अनुभव, पीएसएल में कर चुके हैं काम

माइक स्मिथ साउथ अफ्रीका के पूर्व फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेटर हैं। भले ही वह अपने करियर में कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेल पाए, लेकिन उन्‍हें फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में कोचिंग का अच्‍छा खासा अनुभव है। उन्होंने कई टी20 फ्रैंचाइजी के साथ काम किया है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कई फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं।

असद शफीक की जगह लेंगे माइक स्मिथ

यहां साफ कर दें कि माइक स्मिथ वेस्टइंडीज में जारी टेस्‍ट सीरीज में पाकिस्‍तान की टीम से नहीं जुड़ेंगे। वह 19 अगस्त से इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम से जुड़ जाएंगे और बतौर बल्लेबाजी कोच अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। वह पाकिस्‍तान टीम में असद शफीक की जगह लेंगे। वेस्‍टइंडीज दौरे पर फिलहाल शफीक पाकिस्‍तान के अंतरिम बल्लेबाजी कोच के तौर पर कार्यरत हैं। वह पाकिस्तान सिलेक्‍शन समिति के सदस्य हैं।