3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: आकिब नबी की एंट्री से श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? जानें कौन होगा OUT और कौन IN

India playing 11 prediction: श्रीलंका के दौर पर टीम इंडिया दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज 15 अगस्त से खेलने जा रही है। पहला मुकाबला गॉल में खेला जाना है। इससे पहले भारतीय स्‍क्‍वॉड में एक बदलाव हुआ है। जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया गया है। इससे टीम कॉम्बिनेशन पर क्‍या असर पड़ेगा और भारत की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है? आइये जानते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 03, 2026

India playing 11 prediction, India vs Sri Lanka,

भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

IND vs SL India playing 11 prediction: व्‍हाइट बॉल असानमेंट के बाद अब भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में 15 अगस्‍त से खेला जाना है। लेकिन, इससे पहले भारतीय टीम टेंशन में नजर आ रही है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह स्क्वाड से बाहर हो गए हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर के आकिब नबी को उनकी जगह स्‍क्‍वॉड में शामिल किया गया है। बुमराह उपलब्‍ध होते तो उनका प्लेइंग 11 में शामिल होना तय था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है? कौन बेंच पर बैठेगा और किसे मौका मिलेगा? आइये एक नजर भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।

भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम

भारतीय टीम के शीर्ष क्रम यानी ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का उतरना तय है। साई सुदर्शन के लिए नंबर 3 भी फिक्‍स माना जा रहा है, जबकि खुद कप्‍तान शुभमन गिल नंबर 4 पर खेलेंगे। इसके बाद नंबर 5 पर ऋषभ पंत तो नंबर 6 पर ध्रुव जुरेल को उतारा जा सकता है। इस तरह भारतीय का बल्‍लेबाजी क्रम लगभग तय है।

बुमराह की गैरमौजूदगी में नबी को मिलेगा मौका?

श्रीलंका में अमूमन स्पिन फ्रैंडली विकेट होते हैं। ऐसे में कई एक्‍सपर्ट ने 3-4 स्पिनर्स के साथ उतरने की सलाह दी है। बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज का बतौर तेज गेंदबाज खेलना पक्का है, लेकिन अकेले सिराज पर पेस अटैक का पूरा भार डालना भारी पड़ सकता है। उनकी जगह आकिब नबी को मौका मिल सकता है, क्‍योंकि घरेलू फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्‍हें सटीक लाइन लेंथ और स्विंग कराने के लिए जाना जाता है।

इन तीन स्पिनर के साथ उतर सकता है भारत

टीम मैनेजमेंट श्रीलंका के विकेट को देखते हुए तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मानव सुथार को मौका दिया जा सकता है, जो बल्‍लेबाजी भी कर सकते हैं। वहीं, स्‍पेशलिस्‍ट स्पिनर के रूप में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्‍तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग