3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aus U19 vs Ind U19: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे भारतीय मूल के नील पटेल, जानें कैसा है रिकॉर्ड

Ind U19 vs Aus U19: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम में भारतीय मूल के नील पटेल को भी शामिल किया गया है। नील महज 16 साल की उम्र में सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 03, 2026

Ind U19 vs Aus U19, Indian origin Neel Patel,

भारतीय मूल के क्रिकेटर नील पटेल। (फोटो सोर्स: IANS)

Australia U19 Tour of India: भारत के मल्‍टी फॉर्मेट दौरे के लिए ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 पुरुष टीम ने अपनी 16 सदस्‍यीय स्‍क्‍वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारतीय मूल के क्रिकेटर नील पटेल को भी शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज विल बायरोम और केसी बार्टन अगले महीने सबकॉन्टिनेंट दौरे के लिए इस टीम की अगुआई करेंगे।

राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे मैच

इस दौरे में राजकोट और अहमदाबाद में भारत अंडर-19 के खिलाफ तीन 50-ओवर के मैच और दो चार-दिवसीय मैच शामिल होंगे। बता दें कि नील पटेल ने यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्‍व करते हुए महज 16 साल की उम्र में सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में एक कैलेंडर साल में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं।

बायरोम ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में लिए थे 10 विकेट

बायरोम और बार्टन इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले टीम के सिर्फ दो सदस्य हैं।
तब 17 वर्षीय बायरोम ने 10.50 के औसत से 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि बार्टन ने चार विकेट अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 27 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

सीए की ओर से जारी किया गया ये बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सोन्या थॉम्पसन ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया के कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ियों को अपने पाथवे प्रोग्राम के तहत अपना विकास जारी रखने का मौका देकर बहुत खुश हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नेशनल डेवलपमेंट हेड ने एक बयान में कहा कि भारत का दौरा करना और मुश्किल हालात में अच्छी टीमों के खिलाफ खेलना एक कीमती अनुभव होगा और सभी फॉर्मेट में खिलाड़ियों का टेक्निकली और मेंटली टेस्ट होगा।

सीए डेवलपमेंट टीम शनिवार को चेन्नई पहुंची, जो अब सालाना एमआरएफ एकेडमी प्रोग्राम में शामिल होगी। इसमें 12 लोगों की टीम में कई राज्य के रेगुलर खिलाड़ी और हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले जोएल डेविस शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम

केसी बार्टन, हेडन बारबुलोवी, एली ब्रेन, विल बायरोम, ब्लेक कैटल, जैक जोसनेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पिएट्ज़, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासियो

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग