3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep trophy: अर्शदीप सिंह और आयुष बडोनी जैसे स्टार खिलाड़ियों को नहीं, इस बल्लेबाज को मिली कप्तानी, नॉर्थ जोन की टीम का ऐलान हुआ

नॉर्थ जोन की टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मिश्रण है। वाधावन के साथ बल्लेबाजी की मुख्य जिम्मेदारी संभालने वालों में उनके राज्य के साथी कामरान इकबाल और बड़े शॉट खेलने वाले अब्दुल समद शामिल हैं। कामरान इकबाल ने हुबली में कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में नाबाद 160 रन बनाए थे, जिससे जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 03, 2026

duleep trophy

दिलीप ट्रॉफी: नॉर्थ जोन की 15-सदस्यीय टीम का ऐलान (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

Duleep Trophy North Zone Squad Announced: दिलीप ट्रॉफी का आगामी सीजन 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेला जाएगा, जिससे पहले नॉर्थ जोन चयन समिति ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वाधावन को नॉर्थ जोन टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि दिल्ली के बैटिंग ऑलराउंडर आयुष बडोनी उप-कप्तान चुने गए हैं।

वाधावन को मिली कमान

नॉर्थ जोन की टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मिश्रण है। वाधावन के साथ बल्लेबाजी की मुख्य जिम्मेदारी संभालने वालों में उनके राज्य के साथी कामरान इकबाल और बड़े शॉट खेलने वाले अब्दुल समद शामिल हैं। कामरान इकबाल ने हुबली में कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में नाबाद 160 रन बनाए थे, जिससे जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था।

यश ढुल भी टीम में शामिल

अन्य प्रमुख बल्लेबाजों में दिल्ली के आयुष डोसेजा और सनत संगवान का नाम है, जिन्होंने 2025/26 रणजी ट्रॉफी में 950 और 848 रन बनाए थे। देश को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जिताने वाले यश ढुल को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

स्पिन गेंदबाजी विभाग में, आयुष बडोनी का साथ हरियाणा के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर निशांत सिंधु, ऑफ-स्पिनर निखिल कश्यप, बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक और सर्विसेज के अर्जुन शर्मा देंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज की मौजूदगी से टीम को काफी मजबूती मिलेगी। अन्य तेज गेंदबाजों में जम्मू-कश्मीर की तेज गेंदबाजी जोड़ी युद्धवीर सिंह और सुनील कुमार शामिल हैं।

वेस्ट जोन से खेला जाएगा पहला मुक़ाबला

आगामी दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन अपने अभियान की शुरुआत 23 अगस्त से करेगा। नॉर्थ जोन बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1 पर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली वेस्ट जोन टीम के खिलाफ मैच में उतरेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन से भिड़ेगी।

नॉर्थ जोन की टीम: सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, आयुष बडोनी (उप-कप्तान), कन्हैया वाधावन (कप्तान), निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह और निखिल कश्यप।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग