3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकिब नबी की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बोलती है तूती, पाकिस्तानी पेसर को पछाड़ बने दुनिया दूसरे सर्वाधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

Auqib Nabi first class cricket record: जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय चयनकर्ताओं ने पहली बार जम्‍मू-कश्‍मीर के सीमर आकिब नबी को श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए चुना है। क्‍या आप जानते हैं कि जनवरी 2024 में औकिब नबी ने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 14 पांच विकेट हॉल लिए है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 03, 2026

Auqib Nabi, Auqib Nabi first class cricket record, Ind vs SL,

औकिब नबी को विकेट लेने की बधाई देते साथी खिलाड़ी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Auqib Nabi first class cricket record: जम्मू-कश्मीर के सीमर आकिब नबी को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह बाहर होने के बाद पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। नबी संभवत: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्‍ट में 15 अगस्‍त को भारत के लिए अपना अंतरराष्‍ट्रीय टेस्‍ट डेब्‍यू करेंगे। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि घरेलू क्रिकेट में दमदार आंकड़े वाले आकिब अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं?

पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद अब्‍बास को भी छोड़ चुके हैं पीछे

क्‍या आप जानते हैं कि घरेलू फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में आकिब नबी 2024 से दूसरे सबसे ज्‍यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। इस दौरान वह 14 पांच विकेट अपने नाम कर चुके है। इस मामले में वह पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद अब्‍बास (13), आसिफ अफरीदी (13) से आगे हैं। इस मामले में 18 पांच विकेट हॉल के साथ श्रीलंका के दिलुम सुदीरा शीर्ष पर हैं।

जनवरी 2024 के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

रैंकखिलाड़ी5 विकेट हॉल
1दिलुम सुदीरा18
2आकिब नबी14
3मोहम्मद अब्बास13
=3आसिफ अफरीदी13
5साजिद खान12
=5अकिला धनंजय12

बीसीसीआई ने जारी किया ये बयान

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से जसप्रीत बुमराह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह आकिब नबी को चुना है। जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है।

पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 विकेट

नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 विकेट लिए हैं, जिसमें 2025-26 कैंपेन में 60 विकेट शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में उन्‍होंने अहम भूमिका निभाई थी। वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया ए टीम का भी हिस्सा थे। जहां उन्होंने दो फर्स्ट-क्लास मैचों में छह विकेट लिए थे। अब श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग