3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं नील पटेल? मात्र 16 की उम्र में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम में एंट्री, भारत के खिलाफ खेलेंगे सीरीज

नील यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए एक कैलेंडर ईयर में सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक बने थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 03, 2026

Ind U19 vs Aus U19, Indian origin Neel Patel,

भारतीय मूल के क्रिकेटर नील पटेल। (फोटो सोर्स: IANS)

Neel Patel, Australia Under-19 Team: भारतीय मूल के नील पटेल को भारत के मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 पुरुष टीम में शामिल किया गया है। अगले महीने होने वाले इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान तेज गेंदबाज विल बायरोम और केसी बार्टन संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस भारत दौरे पर राजकोट और अहमदाबाद में तीन 50-ओवरों के मैच और दो चार-दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे।

कौन हैं नील पटेल

नील पटेल मौजूदा समय में न्यू साउथ वेल्स के लिए ओपनिंग करते हैं। जूनियर लेवल पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए नील ने महज 16 साल की उम्र में इतिहास रच दिया। उन्होंने सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 से अधिक रन बनाए और ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए।

बायरोम और बार्टन टीम ने भी उनर 19 वर्ल्ड कप खेला है

नील के अलावा बायरोम और बार्टन टीम के ऐसे दो सदस्य हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। उस समय 17 वर्षीय बायरोम ने 10.50 की औसत से 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि बार्टन ने चार विकेट अपने नाम थे, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड के हाथों 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत का दौरा बेशकीमती अनुभव होगा

'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' के नेशनल डेवलपमेंट हेड सोन्या थॉम्पसन ने कहा, "हमें ऑस्ट्रेलिया के कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ियों को हमारे पाथवेज प्रोग्राम के तहत उनके विकास को जारी रखने का मौका देते हुए बहुत खुशी हो रही है। भारत का दौरा करना और मुश्किल हालात में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना एक बेशकीमती अनुभव होगा। इससे खिलाड़ियों की तकनीक और मानसिक मजबूती की हर फॉर्मेट में परीक्षा होगी।"

ऑस्ट्रेलिया का डेवलपमेंट स्क्वाड शनिवार को चेन्नई पहुंचा था

'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का डेवलपमेंट स्क्वाड शनिवार को चेन्नई पहुंचा था। यह टीम अब प्रतिवर्ष होने वाले एमआरएफ एकेडमी प्रोग्राम के लिए आई है। 12 सदस्यों वाली इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने-अपने राज्यों के नियमित सदस्य हैं, इसमें ऑस्ट्रेलिया के लिए हाल ही में टी20 में डेब्यू करने वाले जोएल डेविस भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम: केसी बार्टन, हेडन बारबुलोवी, एली ब्रेन, विल बायरम, ब्लेक कैटल, जैक जोस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासिओ।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग