16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZ W vs SL W Match Highlights: सांस रोक देने वाले मुकाबले में श्रीलंका ने न्‍यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, 3 साल बाद कीवी टीम के खिलाफ पहली जीत

New Zealand Women vs Sri Lanka Women: विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप में मंगलवार रात न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच साउथम्‍टन के द रोज बाउल में रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 16, 2026

NZ W vs SL W Match Highlights

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जीत की खुशी मनाती श्रीलंका की टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/OfficialSLC)

New Zealand Women vs Sri Lanka Women Match Highlights: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का 7वां मुकाबला मंगलवार को न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। साउथम्‍टन के द रोज बाउल में खेले गए इस सांस रोक देनेे वाले मैच में श्रीलंका टीम ने 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। श्रीलंका की ये पहली जीत है, जो कीवी टीम के खिलाफ तीन साल के बाद आई है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टीम ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर पहुंच गई है। जबकि न्‍यूजीलैंड की टीम दूसरी के हार के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गई है।

2023 में आखिरी बार हराया था न्‍यूजीलैंड को

बता दें कि श्रीलंका महिला टीम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन साल बाद ये पहली जीत है। इससे पहले उसने 12 जुलाई 2023 को कोलंबो में 10 विकेट से हराया था। इसके साथ ही यह कीवी टीम के खिलाफ यह अब तक की टी20 की सिर्फ तीसरी जीत है। जबकि 18 में से 14 मैच न्‍यूजीलैंड ने जीते हैं और एक बेनतीजा रहा है।

अमेलिया और सोफी की पारी गईं बेकार

न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच हारने के बाद भी लगातार दूसरे मैच में पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। एक समय पर कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन के अच्छा खेलने से कीवी 165 से ज्‍यादा का स्कोर आसानी से बन जाता था।

लेकिन, 139 पर पांचवां सोफी डिवाइन का विकेट और 140 पर लेजी शॉर्प के आउट होने पर न्‍यूजीलैंड 20 ओवर में 150 रन ही बना सकी। अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने 45-45 रन की पारी खेली। अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू सका। श्रीलंका की ओर से दिल्‍हारी ने दो विकेट लिए।

नीलाक्षिका सिल्वा ने खेली मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी

151 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में 2 गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की। श्रीलंका की ओर से कप्‍तान चमारी अटापट्टू ने 19 गेंदों पर 27 रन, नीलाक्षिका सिल्वा ने महज 37 गेंदों पर 54 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और कोशानी (24) के साथ श्रीलंका को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026