scriptTokyo olympics 2020: झारखंड ने महिला हॉकी टीम में राज्य की खिलाड़ियों के लिए 50-50 लाख रुपए की घोषणा की | Patrika News
खेल

Tokyo olympics 2020: झारखंड ने महिला हॉकी टीम में राज्य की खिलाड़ियों के लिए 50-50 लाख रुपए की घोषणा की

झारखंड सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल दो खिलाड़ियों को 50—50 लाख रुपए और पक्का मकान देने की घोषणा की।

नई दिल्लीAug 07, 2021 / 11:20 pm

भूप सिंह

indian_hockey_team.jpg

 

Tokyo olympics 2020 : झारखंड सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही राज्य की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक नहीं जीत सकी, लेकिन जिस तरह से सभी लड़कियों ने कांस्य पदक मैच में पिछले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेला वह काबिले तारीफ था। उन्होंने कहा, मैं पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करता हूं। झारखंड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में शानदार योगदान दिया।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020: गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को मिल रही जबर्दस्त बधाइयां, हुई इनामों की बौछार

50-50 रुपए पक्का मकान देने की घोषणा
झारखंड सरकार ने ओलिंपिक के शुरू होने से पहले घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ियों को स्वर्ण जीतने पर 2-2 करोड़ रुपए, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। भारतीय महिला टीम कांस्य की जंग नहीं जीत सकी, लेकिन झारखंड की खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सरकार ने अपने पहले के फैसले में संशोधन कर महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य के सभी खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए देने और सभी को पुराने घर की जगह पक्का मकान देने का वादा किया है।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020: जीत के बाद बोले नीरज चोपड़ा- मेडल की उम्मीद थी, पर गोल्ड के बारे में नहीं सोचा था

शुभकामनाओं के साथ जताया आभार
सीएम ने कहा, भारतीय महिला टीम को इस मुकाम तक ले जाने में हर खिलाड़ी, कोच और सभी सहयोगी स्टाफ का अतुलनीय योगदान है। मैं और पूरा झारखंड अपने दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है और उत्कृष्ट प्रदर्शन और भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को रोजगार मुहैया कराया है और यह जारी रहेगा।

Home / Sports / Tokyo olympics 2020: झारखंड ने महिला हॉकी टीम में राज्य की खिलाड़ियों के लिए 50-50 लाख रुपए की घोषणा की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो