scriptसिंधु विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचीं, दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं | Patrika News
खेल

सिंधु विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचीं, दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

पिछले महीने सैयद मोदी ग्रां प्रि गोल्ड का खिताब जीतने वाली सिंधु ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल की है और अभी वह तालिका में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हैं।

Feb 18, 2017 / 01:22 am

balram singh

Sindhu

Sindhu

ओलिंपिक की रजत पदक विजेता भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बना ली है। उनके 69399 अंक है औऱ यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
पिछले महीने सैयद मोदी ग्रां प्रि गोल्ड का खिताब जीतने वाली सिंधु ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल की है और अभी वह तालिका में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हैं।

नेहवाल भी शीर्ष दस में
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल शीर्ष दस में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। वह नौवें स्थान पर काबिज हैं।

सिंधु के कमाल

सिंधु के लिए पिछला सत्र उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ सत्र रहा। पहले उन्होंने रियो में रजत पदक जीता और उसके बाद चीन ओपन पर कब्जा जमाया। इसके बाद उन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया।
पुरुष सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ी

पुरुष सिंगल्स में अजय जयराम 18वें, किदांबी श्रीकांत 21वें और एचएस प्रणय 23वें स्थान पर हैं। समीर वर्मा 34वें नंबर पर हैं। पुरुष डबल्स में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी एक स्थान खिसककर 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं। मिक्स्ड डबल्स में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी का 14वां स्थान कायम है।

Home / Sports / सिंधु विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचीं, दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो