राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्राइल में इस बार एक गजब की घटना देखने को मिली है। एक पहलवान ने हारने के बाद गुस्से में आकर रेफरी को ही मुक्का मार दिया। भारतीय कुश्ती महासंघ ने इसके बाद बड़ा कदम उठाया और इस पहलवान पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। चयन ट्राइल में मोहित का मुकाबला सतेंदर के साथ हुआ था। सतेंदर इस मुकाबले में हार गए और उन्होंने रेफरी को ही मुक्का जड़ दिया।