6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम की जर्सी नहीं, लाल जोड़ा पहनकर थामा बल्ला, पाकिस्तानी फीमेल क्रिकेटर की तस्वीरें वायरल

पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक बार फिर उन्होंने खास तस्वीरें अपलोड कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। ये तस्वीरें अब काफी वायरल भी हो रही है। इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 17 May 2022, 6:51 PM IST

pakistani cricketer kainat imtiaz pre wedding themed photoshoot

पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर का जलवा

पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर कायनात इम्तियाज एक बार फिर अपनी तस्वीरों से चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर इस बार उन्होंने बहुत ही खास तस्वीरें अपलोड की हैं। कायनात इम्तियाज हमेशा से अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस बार इम्तियाज ने अपनी प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों को जैसे ही इम्तियाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फैंस एक बार फिर उनकी दिवाने हो गए।


इंस्टाग्राम पर मचाईं धूम

दरअसल शादी से पहले कायनात इम्तियाज ने प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया था। इसकी कुछ खास तस्वीरें कायनात इम्तियाज ने अब पोस्ट की है। कायनात इम्तियाज की लाल जोड़े में बल्ले के साथ ये तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। कायनात ने मोहम्मद वकार उद्दीन से शादी की हैं। कायनात ने ये तस्वीरें काफी देर में पोस्ट की क्योंकि उनकी शादी इस साल 30 मार्च को हो गई थी। इंटरनेट पर एक बार फिर कायनात इम्तियाज सुर्खियों में आ गई हैं। कायनात को दुनिया की खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है। मैदान के बाहर वो हमेशा से अपनी खूबसूरती के लिए फेमस रही हैं।

ये भी पढ़ें- 5 क्रिकेटर जिन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ओपनिंग कर चौंकाया, IND और PAK के दिग्गज शामिल


पाकिस्तान के लिए अभी तक कायनात का छोटा क्रिकेट करियर रहा

कायनात इम्तियाज का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जरूर जीत लिया। पाकिस्तान के लिए वो 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं और कुल 124 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं और कुल 120 रन बनाए। उन्होंने टी-20 में भी 9 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, 5 साल बाद फेमस क्रिकेटर की वापसी