7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, 5 साल बाद फेमस क्रिकेटर की वापसी

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 5 मैचों की इस टी-20 सीरीज का पहला मैच 9 जून को होगा। साउथ अफ्रीका की टीम में इस बार कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 17 May 2022, 4:21 PM IST

south africa announce 16 member squad for india t20 series

टीम इंडिया को मिलेगी चुनौती

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 जून से शुरू होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं किया गया है। हालांकि साउथ अफ्रीका ने टीम की घोषणा कर दी है। अफ्रीकी टीम की कमानटेम्बा बावुमा करेंगे। आपको बता दें ये टीम 2021 के अंत में हुए ICC टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेगी।


वेन पार्नेल की हुई वापसी

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये सीरीज 9 से 19 जून तक खेली जाएगी। अफ्रीकी टीम में कुछ नए चेहरे भी नजर आए हैं। इसमें सबसे खास 21 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स हैं। उन्हें पहली बार मौका दिया गया है। साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग में स्टब्स ने खास प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाज एनरिच नोरत्जे की वापसी भी हुई है। चोट के कारण कुछ सीरीज एनरिच नहीं खेल पाए थे। IPL 2022 में वापसी कर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से वो शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। शानदार बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में जगह मिली है। । टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम वेन पार्नेल का है। साल 2017 में इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार टी-20 में उनकी वापसी हो रही है।

ये भी पढ़ें- 1 ओवर में 36 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 धांसू बल्लेबाज, दिग्गज ने ठोके थे 55 रन


साउथ अफ्रीका की टी-20 टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोरत्जे , वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रॉस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन।

मैचों का शेड्यूल:

9 जून दिल्ली, पहला टी-20

12 जून कटक, दूसरा टी-20

14 जून विशाखापट्टनम तीसरा टी-20

17 जून राजकोट चौथा टी-20

19 जून बेंगलुरु पांचवां टी-20