7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 ओवर में 36 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 धांसू बल्लेबाज, दिग्गज ने ठोके थे 55 रन

क्रिकेट में कई पुराने रिकॉर्ड टूटते है और नए रिकॉर्ड बनते हैं। हम यहां पर ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने एक ओवर में 36 से ज्यादा रन बनाए हैं। जानिए इन खास बल्लेबाजों ने क्या कमाल किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 17 May 2022, 3:42 PM IST

5 batsman most runs in 1 over hardik pandya chris gayle

इन बल्लेबाजों ने दिखाया दम

आप सभी को पता है कि क्रिकेट मैच में एक ओवर में सिर्फ छह ही लीगल बॉल डाली जाती हैं। अगर बल्लेबाज इन गेंदों में छह छक्के मार दे तो 36 रन ही बनते हैं। कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस बात को झुठला दिया। यानी की ओवर में गेंदबाज ने एक नोबॉल भी डाली तो बल्लेबाज ने इसमें भी रन बना दिए। इस हिसाब से देखा जाए तो छह गेंदों में 36 से ज्यादा रन भी बने। कुछ दिग्गज बल्लेबाज है जिन्होंने क्रिकेट में ये कारनामा किया है। आइए ऐसे ही पांच बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।


1) हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में शामिल है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या का जलवा देखने को मिला था। पांड्या ने यहां एक मुकाबले एक ही ओवर में 39 रन मार दिए थे। पांड्या ने इस ओवर में दो चौके लगाए और पांच गगनचुंबी छक्के मारे। गेंदबाज ने अपने इस ओवर में एक नोबॉल भी फेंकी थी।

ये भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan को WWE रिंग में पीट-पीटकर किया गया 'अधमरा', मेन इवेंट में बवाल


2) एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड के धांसू बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने एक ही ओवर में 55 रन मार दिए थे। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दरअसल साल 2005 में खेले एक एक टी-20 मुकाबले में एलेक्स हेल्स ने ये इतिहास रचा था। हेल्स ने इस ओवर में आठ छक्के लगाए और एक चौका लगाया, जबकि बॉलर ने तीन नोबॉल इस ओवर में डाली थी।


3) एल्टन चिगुंबरा

जिम्बाब्वे क्रिकेट में चिगुंबरा का बहुत बड़ा नाम रहा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उन्होंने अपना योगदान दिया। साल 2013 में चिगुंबरा ने एक ओवर में 39 रन मार थे। ढाका में एक मुकाबला खेला गया था। गेंदबाज ने इस ओवर में दो नोबॉल फेंकी और एक वाडड गेंद डाली।


4) क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस भी इस लिस्ट में शामिल है। गेल ने ये कारनामा IPL में किया था। साल 2011 में बैंगलोर से खेलते हुए गेल ने कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 37 रन मारे थे। गेंदबाज प्रशांत परमेस्वरन के ओवर में गेल ने चार छक्के और दो चौके जड़े। इस ओवर में प्रशांत ने दो नोबॉल फेंकी थी।


5) स्कॉट स्टायरिस

स्टायरिस का न्यूजीलैंड क्रिकेट में बहुत नाम रहा। अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से उन्होंने टीम को बहुत जीत दिलाई। साल 2012 में स्टायरिस ने एक ओवर में 38 रन बनाए थे। ससेक्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ये कारनामा किया था।। जेम्स फुलर गेंदबाज ने अपने इस ओवर में दो नोबॉल डाली थी।