scriptवीर महान का WWE रिंग में खौफनाक रूप देखकर भागा पाकिस्तानी रेसलर, भारतीय स्टार ने दी धमकी | Patrika News
WWE

वीर महान का WWE रिंग में खौफनाक रूप देखकर भागा पाकिस्तानी रेसलर, भारतीय स्टार ने दी धमकी

वीर महान ने सोशल मीडिया पर इस बार रॉ का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को चेतावनी दे दी है। अब अगले हफ्ते वो कुछ नया बवाल रॉ में कर सकते हैं। वीर महान का पाकिस्तानी रेसलर के साथ भी मुकाबला दोबारा हो सकता है।

Jul 06, 2022 / 06:53 pm

Joshi Pankaj

wwe raw ndian-superstar Veer Mahaan reacts Mustafa Ali

फोटो क्रेडिट- WWE

वीर महान ( Veer Mahaan) इस समय WWE रिंग में अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि कुछ हफ्तों से उनका मोमेंटम खराब हो गया है। अच्छी बुकिंग नहीं होने के कारण उन्हें नुकसान हो रहा है। खैर इस हफ्ते रॉ में वो बैकस्टेज नजर आए। कुकिंग सैगमेंट में वो खाना खा रहे थे और पाकिस्तानी मूल के रेसलर मुस्तफी अली ने उनका खाना चुरा लिया। इसके बाद वीर उनके पीछे भागे। अब वीर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस बहुत देख भी रहे हैं। वीर महान ने कैप्शन में भी HEY MAN! VEER! VEER COMIN’ लिखा है। फैंस ने शानदार कमेंट भी वीर महान की इस पोस्ट पर किए है। अगर आप इन कमेंंटस को पड़ेंगे तो बहुत हंसी आएगी।

वीर महान द्वारा डाली गई इस खास वीडियो को देखकर आपको पता लगेगा कि मुस्तफी अली की कितनी हालत खराब हो गई थी। कैप्शन के जरिए वीर महान कह रहे हैं कि मैं आ गया हूं और सभी लोग मुझसे बचो। सोशल मीडिया पर वो बहुत एक्टिव रहते हैं। हर बार वो नई पोस्ट डालकर अपने प्रतिद्वंदियों की हालत खराब करते रहते हैं। इस बार अली की हालत खराब हो गई है।

ये भी पढ़ें- शिखर धवन बने टीम इंडिया के नए कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान
https://twitter.com/VeerMahaan/status/1544237579024875522?ref_src=twsrc%5Etfw

वीर महान को पीछे आते अली बहुत ही घबरा गए और भागते हुए गिर भी गए। इससे पता चलता है कि वीर महान का कितना खौफ उनके अंदर है।वीर महान और अली के बीच मुकाबला भी हो चुका है। वीर महान ने अली की हालत खराब कर दी थी। वीर महान ने शानदार अंदाज में ये मुकाबला जीता भी था। वीर महान को एक शानदार स्टोरीलाइन अब चाहिए। अगर उन्हें अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिली तो फिर उन्हें आगे जाकर इसका नुकसान हो सकता है। अब देखना होगा की वीर महान को कब नया प्रतिद्वंदी मिलेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।

Hindi News/ Sports / WWE / वीर महान का WWE रिंग में खौफनाक रूप देखकर भागा पाकिस्तानी रेसलर, भारतीय स्टार ने दी धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो