31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिखर धवन बने टीम इंडिया के नए कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। सीनियर खिलाड़ियों को इस बार आराम दिया गया है। दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन को इस बार बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 6 Jul 2022, 3:54 PM IST

India ODI squad vs West Indies Shikhar Dhawan captain Jadeja vice cpt

शिखर धवन को मिली कमान

टीम इंडिया का इस समय इंग्लैंड दौरा चल रहा है। एकमात्र टेस्ट मैच हो चुका है और इसके बाद तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी और इस दौरे की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दौरे पर जाने वाली टीम का चयन भी हो गया है। शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है।


वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे टीम

शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़. शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली की बादशाहत खत्म, 6 साल बाद टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 से हुए बाहर,ऋषभ पंत की लंबी छलांग


इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत इस सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। खैर ये बात पहले ही सामने आ गई थी कि इन खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। रोहित शर्मा चोट और कोरोना के चलते पहले ही कई सीरीज से बाहर रह चुके हैं। चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर से आराम देने की सोची है। शिखर धवन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी उपलब्ध रहेंगे। शिखर धवन को इंंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। वैसे शिखर कप्तान बन गए है तो फैंस जरूर खुश हुए होंगे। IPL 2022 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और इसके बावजूद उन्हें साउथ अफ्रीकी और आयरलैंड सीरीज में जगह नहीं दी गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।