
विराट को हुआ नुकसान
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खत्म हो गया है। टीम इंडिया को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली को भी अब तगड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 6 साल बाद टेस्ट रैकिंग के टॉप-10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। विराट लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनका प्रदर्शन उन्हें ले डूबा है।
विराट कोहली को लगा झटका
ऋषभ पंत को इस बार रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 111 गेंदों पर 146 रन और दूसरी पारी में 57 रन बनाए थे। पंत 801 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली का प्रदर्शन खराब रहा। पहली पारी में उन्होंने 11 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए। इस वजह से कोहली तीन पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ पहुंच गए हैं। वहीं रोहित शर्मा इस समय 9वें स्थान पर है। इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। पिछली पांच पारियों में उन्होंने चार शतक लगाए है। इस वजह से उन्होंने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल कर लिया है।
ये भी पढ़ें- विराट कोहली जल्द लेंगे क्रिकेट से संन्यास, ये 2 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह!
टेस्ट रैंकिंग की नंबर वन पर पोजिशन पर 923 अंकों के साथ जो रूट कायम है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरी पारी में 142 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसका फायदा भी उन्हें पहुंचा। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के लाबुशेन और तीसरे नंबर पर स्मिथ का नंबर आता है। वहीं चौथे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम है।
Published on:
6 Jul 2022, 2:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.