
स्लेजिंग करने पर श्रीलंकाई प्लेयर्स से भिड़ते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्स@/vaibhavsv12)
Vaibhav Sooryavanshi Controversy: ट्राई नेशन ए सीरीज के तहत भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के टाई होने के बाद जमकर विवाद हुआ था। सुपर ओवर के बाद श्रीलंकाई प्लेयर्स ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्लेज भी किया, जिसके बाद वैभव अकेले ही विपक्षी टीम से जा भिड़े। इस दौरान उनकी हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। इन सबको देखते हुए खुद सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आ गया है, जिसमें उन्होंने नफरत फैलाने वालों को कड़ा संदेश देते हुए दिल जीत लेने वाला बयान दिया है। उनके रिएक्शन पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी का वायरल वीडियो अभी सुर्खियों में है। लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसके साथ कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी उनकी इस हरकत के लिए आलोचना की है। इतना ही नहीं उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगाने की भी मांग की जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल उन्हें क्या सजा देती है या फिर उनकी पहली गलती मानकर उन्हें माफ कर देती है।
श्रीलंका टीम से हुए विवाद और वीडियो वायरल होने के बाद आलोचकों का सामना कर रहे वैभव ने मंगलवार को अपना पहला रिएक्शन देते हुए अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि नफरत फैलाना बंद करो। उनके इस रिएक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोग इस पोस्ट पर भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
mohammedab74773 नाम के एक यूजर ने लिखा, 'सब तुम्हारे साथ हैं बच्चे, तुम इंडिया के लिए अपना बेस्ट दो… तुम असली चैंपियन हो।
ChandelShayam नामक यूजर ने लिखा, 'शांत हो जाओ प्यारे वैभव, तुम एक स्टार्ट और आइकन हो.. अभी बहुत आगे जाना है.. तुम क्रिकेट की दुनिया पर राज करोगे, लेकिन मिस्टर कूल की तरह कूल रहना तुम्हारी सफलता की जड़ होगी।
वहीं, ravi73rocks नाम के यूजर ने लिखा, 'प्लीज राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर से प्रोफेशनल एथिक्स सीखो। तुमने अभी शुरुआत की है। मैदान पर तुम्हारा व्यवहार तुम्हें एक प्लेयर के तौर पर पहचान देगा। खेल को बदनाम मत करो। यह एक सीखने का अनुभव होगा।
dehury_ku नाम के एक यूजर ने लिखा, 'वैभव इसे एक्सपीरियंस कहते हैं, आपको इस चैप्टर से कुछ सीखना होगा। चिंता मत करो, यह क्रिकेट इतिहास में कोई नई बात नहीं है।
TRISHNABORO6 नाम के एक यूजर ने लिखा, 'मैंने सुपर ओवर लाइव देखा, वैभव हम हमेशा आपको सपोर्ट करते हैं। मैंने यह सीरीज आपकी वजह से देखी भाई, अपने बैट से जवाब दो।
Updated on:
16 Jun 2026 07:24 pm
Published on:
16 Jun 2026 07:24 pm
