16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 WC में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हो गई बड़ी चूक, स्‍लो ओवर रेट के लिए पूरी टीम पर जुर्माना

T20 WC में भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से बड़ी चूक हो गई। टीम को स्‍लो ओवर रेट का दोषी पाते हुए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 16, 2026

Pakistan team penalised for slow over rate

पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान फातिमा सना। (फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan team penalised for slow over rate: बर्मिंघम के एजबेस्टन में रविवार को आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप ए के मैच के दौरान पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना से एक बड़ी चूक हो गई। जिसके लिए पूरी टीम पर धीमी ओवर-रेट के लिएमैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सना ने अपना जुर्म कबूल करते हुए जुर्माने की राशि को स्‍वीकार लिया है।

रेफरी ट्रुडी एंडरसन ने लगाया जुर्माना

आईसीसी (ICC) मैच रेफरी ट्रुडी एंडरसन ने मैच के तीसरे दिन मंगलवार को जांच पड़ताल के बाद जुर्माना लगाया है। उन्‍होंने खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का दोषी पाया है। यह आर्टिकल मिनिमम ओवर-रेट के अपराधों से संबंधित है। इसके तहत खिलाड़ियों पर हर उस ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाने का प्रावधान है, जो टीम तय समय सीमा के अंदर गेंदबाजी नहीं कर पाती है।

सभी अंपायर ने लगाए थे आरोप

मैदानी अंपायर क्लेयर पोलोसाक और जैकलीन विलियम्स के साथ-साथ थर्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने पाकिस्‍तान महिला टीम पर धीमी ओवर गति का आरोप लगाया था। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके साथ ही प्रस्तावित सजा को स्‍वीकार कर लिया है, जिसके चलते अब इस मामले में कोई सुनवाई की आवश्‍यकता नहीं है।

एक नजर मैच पर

रविवार रात खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। भारत की ओर से स्‍मृति मंधाना ने सबसे ज्‍यादा 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन और रिचा घोष ने 34 रन बनाए। इन तीनों के अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू सका। वहीं, पाकिस्‍तान की ओर से फातिमा सना और सादिया इकबाल ने दो-दो विकेट लिए।

इसके जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 17 ओवर में महज 106 रन पर सिमट गई और भारत ने 64 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्‍तान की ओर से मुनीबा अली ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए उनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट हॉल और श्री चरणी ने तीन विकेट चटकाए।