16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG 2nd ODI Weather Report: भीषण गर्मी के बीच खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान का दूसरा वनडे, यहां पढ़ें लखनऊ के मौसम का हाल

IND vs AFG 2nd ODI Weather Report: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ की भीषण गर्मी और उमस में खेला जाएगा। हालांकि मैच के दौरान छिटपुट बूंदा-बांदी की भी संभावना जताई गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 16, 2026

IND vs AFG 2nd ODI Weather Report

भारत बनाम अफगानिस्‍तान पहले वनडे का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs AFG 2nd ODI Weather and Pitch Report: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार 17 जून को भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रही शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम जहां इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करना चाहेगी तो वहीं, हशमतुल्‍लाह शाहिदी के नेतृत्‍व वाली अफगानी टीम पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। ऐसे क्रिकेट फैंस को एक कड़ा मैच देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले लखनऊ के मौसम और इकाना की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

लखनऊ के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। हालांकि दिन और रात के समय एक-एक प्रतिशत बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में मैच में कुछ रुकावट आ सकती है। अच्‍छी बात ये है कि दर्शक पूरे मैच का लुत्‍फ उठा पाएंगे, लेकिन इस दौरान उन्‍हें काफी उमस का सामना करना पड़ सकता है। मैच के दौरान करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। दिन का तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है तो रात को पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां काली मिट्टी की पिच है। शुरुआत में इस विकेट पर गेंद धीमी रहती थी, जिससे स्पिनरों को काफी मदद मिलती थी, लेकिन आईपीएल में यहां सीमर्स को भी मदद मिलती देखी गई। भारत बनाम अफगानिस्‍तान मुकाबले में भी कुछ इसी तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान स्क्वॉड

रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्‍तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फ़रीद अहमद मलिक और ज़िया उर रहमान शरीफी।