24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर फोकस,जनसुनवाई व जन मुद्दों को लेकर बनी रणनीति

श्रीगंगानगर. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को नई धान मंडी स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष व विधायक रूपिन्द्र सिंह कुन्नर की अध्यक्षता में हुई। शुरुआत भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि से हुई। कुन्नर ने प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से मिले संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा, पेयजल संकट, कानून व्यवस्था, नशे की अवैध बिक्री, किसान समस्याएं व गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

अब हर माह होगी बैठक

कुन्नर ने बताया कि प्रत्येक सोमवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सांसद या विधायक की ओर से जनसुनवाई होगी। 6 अप्रेल को सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर जनसुनवाई करेंगे। प्रत्येक माह 28 तारीख को जिला स्तरीय व 21 तारीख को ब्लॉक स्तरीय बैठक होगी। अगली बैठक 28 अप्रेल को सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तय की गई। रायसिंहनगर विधायक सोहन लाल नायक व सूरतगढ़ विधायक गेदर ने भी विचार व्यक्त किए।

समाधान के लिए संकल्प

बैठक में पूर्व विधायक जगदीश जांगिड, राजकुमार गौड़, राजेन्द्र भादू, महेन्द्र सिंह बराड़, दौलत राज समेजा, पूर्व मंत्री परमजीत सिंह रंधावा, जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, रामस्वरूप मांझू, रामदेवी बावरी, गंगन वंडिग, अनूप बाजवा, विकास गौड़, बलदेव सिंह बराड़, सुरेन्द्रपाल सिंह बराड़ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने विचार रखे। वक्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याएं उठाते हुए समाधान के लिए निरंतर प्रयास का संकल्प जताया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग