23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंदीशाला बेहाल: बीमार एक पशु की मौत, 65 पशु शिफ्टिंग के इंतजार में

- तूड़ी भी मिली गिली, हरा चारे का स्टॉक तक नहीं, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी, नगर परिषद प्रशासन ने लगाया लॉक

less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर। मिर्जेवाला रोड पर नगर परिषद की नंदीशाला की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां एक बीमार पशु ने दम तोड़ दिया, लेकिन इसे उठाया नहीं जा सका। गौरक्षक दल की ओर से हंगामा किया गया, इसमें आरोप लगाया कि बरसाती पानी के चलते परिसर में अत्यधिक नमी और गीलापन के कारण पशु बीमार हो गए हैं। वहां पर्याप्त देखभाल भी नहीं हो रही है। साथ ही नंदीशाला में करीब 65 पशुओं को अन्य गौशालाओं में शिफ्ट करने की प्रक्रिया पिछले एक सप्ताह से ठप पड़ी है। इसका कारण नगर परिषद के अस्थायी सफाई कार्मिकों की हड़ताल है। कर्मचारी न आने के कारण इन पशुओं का शिफ्टिंग कार्य नहीं हो सका। इस संबंध में नंदीशाला प्रभारी और नगर परिषद के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविंद ने बताया कि मृत पशु के इलाज के लिए पशुपालन विभाग के मुकेश कुमार को बुलाया गया था लेकिन तबीयत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। अन्य पशुओं को गौशाला में भिजवाने के लिए अस्थायी सफाई कार्मिक आएंगे तब यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रभारी ने पत्रिका को बताया कि तूड़ी के इंतजाम किए गए थे लेकिन श्वानशाला के काम को देखते हुए उसे बाड़े में डाल दिया, वहां बरसाती पानी आने से कुछ नमी आ गई। नगर परिषद प्रशासन ने अब इस नंदीशाला को बंद कर दिया है और इसे श्वानशाला में तब्दील करने के लिए पिंजरे लगाने और संरचना बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।