
श्रीगंगानगर.मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान 19 से 15 मई तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। इसके तहत हर ग्राम पंचायत का ठोस च्मास्टर प्लानज् तैयार कर विकास कार्यों को दिशा दी जाएगी। शुरुआत 20 मार्च को ग्राम सभाओं से होगी। इनमें ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर प्राथमिकताएं तय होंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सडक़ व रोजगार जैसे क्षेत्रों में जरूरतों की पहचान कर योजनाएं बनाई जाएंगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर बहु-विभागीय टीमों का गठन किया गया है। सरपंच या प्रशासक को अध्यक्ष व ग्राम विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। टीम में पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व राजीविका कर्मी शामिल हैं, जो सर्वे व डेटा संकलन करेंगे। जिला परिषद सीईओ गिरधर ने बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि पोर्टल पर निर्धारित सूचकांकों के अनुसार डेटा अपलोड किए जाएं। इसी आधार पर प्रत्येक पंचायत का विकास खाका तैयार होगा
Published on:
21 Mar 2026 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
