10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर: फिल्म निदेशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 5 करोड़ की रंगदारी का खुला राज

श्रीगंगानगर जिले में ज्वेलर्स व कांग्रेसी नेता से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मुंबई में फायरिंग की घटना में भी शामिल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Lawrence Gang

कोतवाली पुलिस की गिरफत में दोनों आरोपी (पत्रिका फोटो)

Sriganganagar News: श्रीगंगानगर शहर के एक ज्वेलर्स और कांग्रेसी नेता से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी की रकम मांगने और जान से मारने की धमकी देने और डराने-धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में मुंबई में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दे चुके हैं।

इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से शहर के एक ज्वेलर्स को रंगदारी के लिए धमकियां दी गई थीं।

आरोपियों ने व्यापारी को डराने और नुकसान पहुंचाने के इरादे से उसकी गतिविधियों की रेकी भी की थी। इस प्रकरण की जांच कोतवाली के थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर प्रसाद शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया।

इस टीम ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पहला आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित (22) निवासी महावीर नगर, पक्की तलैया, थाना बाहा जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) और दूसरा आरोपी दीपक उर्फ तुषार (25) निवासी बिजोली, थाना बाहा जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पिछले साल 2025 में जवाहरनगर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर सतीश उर्फ राजू कथूरिया के अग्रसेन नगर स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसकी भूमिका सामने आई थी। उस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद वर्ष 2026 में भी उसे श्रीगंगानगर में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। एसपी के अनुसार प्रदीप लॉरेंस गिरोह से जुड़ा हुआ है और गिरोह के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के लिए लगातार काम कर रहा था। इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, वहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

मुम्बई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के आरोपी

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की साजिश में यह गिरोह शामिल था। इस वारदात को अंजाम देने का ठेका लॉरेंस बिश्नेाई गैंग के आरजू बिश्नोई के जरिए दिया गया था, जिसकी कड़ियां विदेश में बैठे अपराधियों से जुड़ी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दीपक ने प्रदीप उर्फ गोलू पंडित के कहने पर मुंबई में फायरिंग की एक घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागृह मुंबई भेजा था।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग