
मां ने आईएएस बेटे पर लगाए गंभीर आरोप (फोटो-एआई)
चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर से एक मामला सामने आया है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मां ने अपने ही आईएएस बेटे और बहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें कि चित्तौड़गढ़ जिले की मधुबन कॉलोनी में रहने वाली रेखा सिंह (70 वर्ष) जो स्वर्गीय अमरेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी हैं, उन्होंने अपने बड़े बेटे अभय सिंह और बहू माधवी के खिलाफ न्यायालय में परिवाद (शिकायत) दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि अभय सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
रेखा सिंह ने परिवाद में आरोप लगाया है कि उनके पति की मृत्यु 2021 में हो गई थी, जिसके बाद से वे चित्तौड़गढ़ में अपने घर में अकेली रह रही हैं। उनका बेटा और बहू उन्हें लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
शिकायत के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को अभय सिंह और उनकी पत्नी माधवी चित्तौड़गढ़ आए। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और संपत्ति को अपने नाम करने का दबाव बनाया। इस दौरान वे घर से संपत्ति के महत्वपूर्ण दस्तावेज छीनकर अपने बैग में भर ले गए।
मां का आरोप है कि अगले दिन यानी 2 जनवरी को दोनों फिर से आए और धमकी दी कि यदि उन्होंने संपत्ति उनके नाम नहीं की, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
अपने ही बेटे से जान का खतरा महसूस करते हुए बुजुर्ग महिला ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया। उन्होंने न्यायालय के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई है और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल, मामले की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
Published on:
07 May 2026 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
