
LPG Gas Cylinders shortage (फोटो- Patrika.com)
LPG Cylinder Price Hike: चित्तौडगढ़। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आसमान छूती कीमतों ने अवैध कारोबार को नई राह दे दी है। अब तक केवल छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग का खेल चल रहा था, लेकिन अब घरेलू गैस सिलेंडरों से सीधे 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों को भरने का काला कारोबार शुरू हो चुका है। सूत्र बता रहे हैं कि शादी-ब्याह के सीजन में व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग बढ़ते ही यह खेल तेज हो गया है।
व्यावसायिक गैस सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर होने के कारण हलवाई और केटरर्स खर्च बचाने के लिए घरेलू सिलेंडरों का सहारा ले रहे हैं। रसद विभाग को सूचना मिली है कि कई स्थानों पर गुपचुप तरीके से रिफिलिंग मशीन के जरिए घरेलू गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में पलटा जा रहा है। यदि यह अवैध खेल नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस की किल्लत पैदा हो सकती है।
गौरतलब है कि बीते 9 जनवरी को गंगरार में पुलिस और रसद विभाग ने अंबिका किराणा स्टोर पर बड़ी कार्रवाई की थी। वहां से 42 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त कर संचालक को हिरासत में लिया गया था। तब हाइवे किनारे ट्रक चालकों के छोटे सिलेंडर भरे जा रहे थे, लेकिन अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है क्योंकि बड़े सिलेंडरों की रिफिलिंग का इनपुट मिला है।
हम लगातार नजर रख रहे हैं। हमारी टीमें जिले भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिलिंग करने वालों को तलाश रही हैं। अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
05 May 2026 04:28 pm
Published on:
05 May 2026 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
