एक परिवार चार लोगों की मौत
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ढाई साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की एक महिला घायल है। वहीं आठ बस यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक NRI हैं, जो होली पर पंजाब आए थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।