scriptराजस्थान के अनूपगढ़ में राहुल गांधी जमकर बरसे, पीएम मोदी और भाजपा पर चलाए तीखे शब्द बाण | Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi Lashed Out Fiercely in Anupgarh Rajasthan PM Modi and BJP Fired Sharp Words | Patrika News
श्री गंगानगर

राजस्थान के अनूपगढ़ में राहुल गांधी जमकर बरसे, पीएम मोदी और भाजपा पर चलाए तीखे शब्द बाण

Rahul Gandhi in Anupgarh : कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को राजस्थान की बहुत अहम श्रीगंगानगर लोकसभा सीट के लिए अनूपगढ़ में रैली की। रैली में राहुल गांधी ने भाजपा, पीएम मोदी पर बेहद तीखे शब्द बाण चलाए। जानें उन्होंने रैली में क्या कहा।

श्री गंगानगरApr 11, 2024 / 05:49 pm

Sanjay Kumar Srivastava

rahul_gandhi_2.jpg

Rahul Gandhi in Anupgarh

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पहले चरण में श्रीगंगानगर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को अनूपगढ़ में रैली की। राजस्थान में राहुल गांधी की इस लाेकसभा चुनाव में पहली रैली है। अनूपगढ़ के बाद राहुल गांधी जोधपुर लोकसभा सीट पर फलौदी में दूसरी सभा करेंगे। अनूपगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। दूसरे नंबर पर महंगाई। आप हिंदुस्तान की जनता से पूछे तो वो आपको बताएंगे, पहले नंबर पर बेरोजगारी, दूसरे नंबर पर महंगाई मुद्दा है। लेकिन अगर आप हिंदुस्तान की मीडिया से पूछेंगे तो आपको लगेगा कि सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी जी की शादी है।

24 घंटे आपको मीडिया में पीएम मोदी का चेहरा दिखेगा। ये जो मीडिया है इसका काम जनता की आवाज उठाने का है लेकिन ये कभी जनता के मुद्दों के बारे में नहीं बोलते। इनकी गलती नहीं है। ये बोलना भी चाहें तो इनके मालिक इन्हें बोलने नहीं देंगे।

भाजपा का काम सिर्फ ध्यान भटकाने का है

अनूपगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, किसान सड़क पर उतर गए और मीडिया में क्या आता है? आतंकवादी हैं। बेरोजगारी की बात कभी नहीं आएगी, महंगाई की बात कभी नहीं आएगी। इनका (भाजपा) काम आपका ध्यान भटकाने का है। ये सिर्फ चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, किसान और गरीबों के मुद्दे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया पर न आए।

लेकिन कोई सुनने वाला नहीं

राहुल गांधी ने कहा हिंदुस्तान के सबसे अमीर 22 लोगों के पास उतना ही पैसा है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है। एक तरफ 70 करोड़ लोग, दूसरी तरफ 22 लोग। 70 करोड़ में से किसान कह रहे हैं कि हमें न्यूनतम समर्थन मूल्य दे दो, युवा कह रहा है कि रोजगार दे दो, महिला कह रही है कि महंगाई से बचाओ। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नरेंद्र मोदी सीधा कहते हैं कि मैं किसानों को एमएसपी नहीं दूंगा, फिर कहते हैं कि वो तो आतंकवादी हैं।

यह भी पढ़ें – Good News : लोकसभा चुनाव कार्य में नियुक्त कार्मिकों के मानदेय में भारी वृद्धि, किसका कितना बढ़ा जानें

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान दे रहा है टैक्स

जीएसटी पर भाजपा को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा जीएसटी ले आए। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है। जितना टैक्स आप देते हो, उतना ही अंबानी-अडानी देते हैं। पैसा आपका है।

राहुल गांधी का वादा, 30 लाख खाली पोस्ट आपको दी जाएंगी

राहुल गांधी ने कहा, आज हिंदुस्तान की सरकार के पास 30 लाख खाली पोस्ट पड़ी हुईं हैं। मोदी सरकार आपको ये पोस्ट नहीं देगी। आपसे कांट्रैक्ट लेबरी करवाई जा रही है। बाद में आपको उठाकर बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। स्थाई नौकरी आपको नहीं देती ये सरकार। ये जो 30 लाख खाली पोस्ट हैं ये आपको दी जाएंगी। ये हमारा पहला कदम होगा।

यह भी पढ़ें – मतदान दिवस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मिलेगा सवैतनिक अवकाश

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sri Ganganagar / राजस्थान के अनूपगढ़ में राहुल गांधी जमकर बरसे, पीएम मोदी और भाजपा पर चलाए तीखे शब्द बाण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो