मेले में देशी घी की दालबाटी, सोया चॉप, पनीर चॉप, अमृतसरी नॉन, लंच और डिनर की व्यवस्था है। इसके साथ ही जोधपुर का मिर्ची बड़ा, समोसा , प्याज की कचौरी और पनीर पकौड़ा भी मिल रहा है। दही भल्ले, टिक्की, मोमोज, चाउमीन, बर्गर भी मेला स्थल पर लगी स्टालों पर उपलब्ध है।