
two dead bodies found in suratgarh
सूरतगढ़. सदर थाना क्षेत्र की माइनरों में महिला सहित दो जनों के मिले शवों की शनिवार को शिनाख्त हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में मामी नांदा लगते थे। मृतक के परिजनों की मौजूदगी में सदर पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंपा। सदर पुलिस के अनुसार १४ फरवरी को ९ डीबीएन माइनर की टेल एक व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंध में ६ डीबीएन निवासी रामकुमार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
इसी तरह १५ फरवरी को भी करणी माइनर में एक महिला का शव मिला। जिसके हाथ में देवकिशन व रवि गुदा हुआ था। इस मामले में २६ पीबीएन निवासी वकील सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई। दोनों शवों की शिनाख्त के लिए दोनों जिलों के पुलिस थाना में सूचित किया गया तथा व्हटसअप के माध्यम से भी शवों की फोटो को वायरल किया गया।
Video: बच्चे देश का भविष्य है
पुलिस के अनुसार १४ फरवरी को मिले पुरुष शव की शिनाख्त वार्ड ६ किशनपुरा(ऐलनाबाद) निवासी सुनील लुहार (२०) के रूप में हुई। इसकी पहचान उसके पिता लालचंद ने की। वहीं अगले दिन मिली महिला के शव की पहचान वार्ड सात पुरानी खुंजा (हनुमानगढ़ जंक्शन) डिम्पल उर्फ संतोष (२५) पत्नी देवकिशन लुहार के रूप में हुई। इसकी पहचान उसके पति देवकिशन व भाई रवि ने की। मृतक सुनील अविवाहित था, जबकि मृतका डिम्पल के दो बच्चे है।
डिम्पल सुनील की मामी थी। वह करीब दो साल से मामा के घर रह रहा था। वह मार्बल मिस्त्री का काम करता था, जबकि उसका मामा देवकिशन रेलवे में वाहन चलता है। बताया जा रहा है कि डिम्पल व सुनील के बीच अवैध सम्बंध स्थापित हो गए थे। इसके चलते आठ फरवरी को दोनों घर से गायब हो गए।
Published on:
17 Feb 2018 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
