scriptWorld Laughter Day 2024: स्वस्थ और जवां रहने के लिए हंसते रहिए, हंसने के हैं 100 फायदे | World Laughter Day 2024: Keep laughing to stay healthy and young, there are 100 benefits of laughing | Patrika News
भोपाल

World Laughter Day 2024: स्वस्थ और जवां रहने के लिए हंसते रहिए, हंसने के हैं 100 फायदे

एक दौर जब हंसने-हंसाने के लिए राजा-महाराजा के दरबार में विदूषक हुआ करते थे, बहुरूपिया रूप बदलकर हंसाते थे, वहीं अकबर और बीरबल के चुटकुले आज भी लोगों को खुलकर हंसने को मजबूर कर देते हैं। जमाना बदल गया है, किसी की जिंदगी बेफिक्र नहीं रही…ऐसे में World Laughter Day पर शहर के लाफ्टर आर्टिस्ट से जानें हंसने के तरीके और फायदे…

भोपालMay 04, 2024 / 01:08 pm

Sanjana Kumar

world laughter Day 2024

हंसते-हंसाते रहिए

आज की बदलती लाइफ स्टाइल और तनाव ने राष्ट्रीय स्तर पर सुसाइड रेट प्रति एक लाख लोगों पर 10 प्रतिशत है, जबकि मध्य प्रदेश में यही रेशो 13 फीसदी से भी ज्यादा आंका गया है। वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो आत्महत्या के मामलों में मध्यप्रदेश 14वें स्थान पर आता है। ऐसे में ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि हंसते रहिए, क्योंकि आपको सेहनमंद रहना है, हंसते रहिए क्योंकि आपको जिंदगी का मजा लेना है, हंसते रहिए क्योंकि इससे आप हमेशा जिंदादिल और जवान बने रहेंगे…खुलकर हंसिए क्योंकि आज (5 May 2024) विश्व हास्य दिवस World Laughter Day है…और अगर आप ऐसा करते हैं तो न आपको कोई गंभीर रोग परेशान करेगा और न ही कोई मानसिक परेशानी आपके पास आने की हिमाकत कर सकेगी। आयुर्वेद चिकित्सक और भोपाल लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष मुकेश हिरानी ने बताया हर पल मुस्कराने और खुलकर हंसने का तरीका…
बताते चलें कि दुनिया भर में World Laughter Day मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। मुंबई के डॉ.

जब आए गुस्सा


जब हमें किसी से नाराजगी होती है तो उस गुस्से का असर 4 घंटे, 8 घंटे या 12 घंटे हो सकता है। इस दौरान हमारे शरीर की काफी सारी ऊर्जा नष्ट होती है। यदि आप इस ऊर्जा को बचाना चाहते हैं तो हास्य योग की मदद लें। इसके लिए दिनभर में कम से कम एक वक्त दिल खोलकर हँसना चाहिए। हंसने से आंतरिक भागों की चेहरे की मांसपेशियों को बहुत लाभ होता है। इससे लेक्टिव एसिड (दूषित पदार्थ) बाहर जाता है। मस्तिष्क की अल्फा वेन एक्टिव होती है तथा बीटा वेन डाउन होती है, जिससे आनंद की अनुभूति होती है।

बढ़ती है एकाग्रता


पिट्यूटरी ग्लेंड्स, एड्रीनल ग्लेंड्स प्रभावित होती हैं जिससे भय, तनाव और अवसाद दूर होता है। समूह में हँसने से अधिक लाभ होता है। जब मनुष्य हंसता है तो वह कुछ पलों के लिए सबसे अलग हो जाता है। उसके विचारों की श्रृंखला टूट जाती है। एकाग्रता आती है। मन-मस्तिष्क खाली व हल्के होने लगते हैं।

World Laughter Day 2024 : हंसने के हैं 100 फायदे

  • लाफिंग एक पॉजिटिवीटी, जो पॉजिटिव बनाती है।
  • एनर्जेटिक बनाती है।
  • इम्युनिटी बढ़ाती है।
  • ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है।
  • कई बीमारियों के पनपने से पहले ही उन्हें खत्म कर देती है।
  • एक्सपर्ट कहते हैं कि ज्यादा हंसने वाले बच्चे ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।
  • हंसना सभी के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है।
  • मानव शरीर में पेट और छाती के बीच में एक डायफ्राम होता है, जो हंसते समय धुकधुकी का काम करता है। इससे पेट, फेफड़े और यकृत की मालिश हो जाती है।
  • नियमित रूप से खुलकर हंसना शरीर बाहर और अंदर से ताकत देता है और फिट रखता है।
  • हंसने से शरीर में रक्त संचार की गति बढ़ जाती है।
  • इससे पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।
  • जोर से कहकहे लगाने से शरीर के हर अंग को गति मिलती है।
  • इस गति से शरीर में मौजूद एंडोफ्राइन ग्रंथि (हारमोन दाता प्रणाली) सुचारु रूप से काम करने लगती है। जो कई रोगों से निजात दिलाती है।

Hindi News / Bhopal / World Laughter Day 2024: स्वस्थ और जवां रहने के लिए हंसते रहिए, हंसने के हैं 100 फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो