scriptदो तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की स्मैक 91 हजार नगदी बरामद | Gonda two smugglers arrested smack worth 5 lakh and 91 thousand cash recovered | Patrika News
गोंडा

दो तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की स्मैक 91 हजार नगदी बरामद

लोकसभा चुनाव को लेकर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गोंडाApr 11, 2024 / 09:27 pm

Mahendra Tiwari

Gonda police arrested two smugglers

पकड़े गए तस्कर से के साथ पुलिस टीम

गोंडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5 लाख की स्मैक 91 हजार नगदी एक बाइक बरामद किया है। दोनों के खिलाफ तरबगंज और नवाबगंज थाने में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में गोंडा जिले की परसपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के एक होटल के पास से बाइक लेकर खड़े दो व्यक्तियों से शंका होने पर पूछताछ किया तो इतनी रात को वहां खड़े रहने का कोई जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से 50.77 ग्राम
स्मैक 91 हजार रुपए नगद एक बाइक बरामद किया है। पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह पैसा स्मैक बेचकर इकट्ठा किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पकड़े गए तस्कर कुलदीप तिवारी तरबगंज थाना के गांव करनीपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ तरबगंज थाने में मारपीट सहित विभिन्न आरोपों के 9 केस दर्ज हैं। वही दूसरा आरोपी विष्णु सिंह नवाबगंज थाना के गांव दत्तनगर का रहने वाला है। इसके खिलाफ नवाबगंज थाने में चार केस दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Hindi News/ Gonda / दो तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की स्मैक 91 हजार नगदी बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो