scriptRajasthan : एक ही गुट में दिखेंगे गहलोत, पायलट, वसुंधरा और बेनीवाल, विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी को भी अहम जिम्मेदारी | Rajasthan : Important responsibility Vasundhara Raje, Ashok Gehlot, Sachin Pilot and Hanuman Beniwal | Patrika News
जयपुर

Rajasthan : एक ही गुट में दिखेंगे गहलोत, पायलट, वसुंधरा और बेनीवाल, विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी को भी अहम जिम्मेदारी

नियम समिति की मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल एक साथ नजर आएंगे।

जयपुरMay 18, 2024 / 05:09 pm

Anil Prajapat

Sachin Pilot, Ashok Gehlot, Vasundhara Raje, Hanuman Beniwal
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को 15 समितियों की घोषणा कर दी। जिनमें सबसे अहम समितियों में से एक नियम समिति में विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी सभापति होंगे। खास बात ये है कि नियम समिति में धुर विरोधी नेताओं को शामिल किया गया है। ऐसे में जब नियम समिति की मीटिंग होगी तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा, बीजेपी विधायक प्रताप लाल भील और दीप्ति माहेश्वरी को भी इस समिति में शामिल किया गया है।
दूसरी खास बात ये है कि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा को किसी भी समिति में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, पहली बार विधायक बनने वाले रविंद्र सिंह भाटी, अंशुमान सिंह भाटी, डॉ शिखा बराला, अभिमन्यू सिंह पूनिया, मनीष यादव और नौक्षम चौधरी को कई समितियों में जगह दी गई है। बता दें कि विधानसभा के कार्य संचालन के लिए 21 समितियों का गठन किया जाता है। लेकिन, इस बार अब तक 19 स​मितियों का ही गठन हुआ है। देवनानी 15 स​मितियों के गठन से पहले 4 समितियों का गठन कर चुके हैं।

विधायकों के आचरण पर नजर रखेगी सदाचार समिति

विधायकों के आचरण पर नजर रखने के लिए सदाचार समिति भी बनाई गई है। इस समिति का सभापति कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को बनाया गया है। इन सभी समितियों में विभिन्न दलों के विधायकों को शामिल किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण समिति में इस बार गैर अल्पसंख्यक विधायकों को भी शामिल किया गया है।

विधानसभा स्पीकर ने इन स​मितियों का किया गठन

नियम समिति सभापति- वासुदेव देवनानी, सदस्य- वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत, सिद्धि कुमारी, हनुमान बेनीवाल, मुरारी लाल मीना, सचिन पायलट, प्रताप लाल भील, दीप्ति किरण माहेश्वरी।

सदाचार समिति सभापति- हरीश चौधरी, सदस्य- कल्पना देवी, सुरेश मोदी, हंसराज पटेल, बालमुकुंदाचार्य, जयदीप बिहाणी, उमेश मीना, भगवान राम सैनी, अभिमन्यु।
स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति सभापति- हरी सिंह रावत, सदस्य- जुबेर खान, कालूराम, कंवर लाल, रामस्वरूप लांबा, वीरेन्द्र सिंह, लादु लाल पितलिया, कुलदीप, चेतन पटेल, विद्याधर सिंह, विनोद कुमार।

विशेषाधिकार समिति सभापति- पुष्पेन्द्र सिंह, सदस्य- सिद्धि कुमारी, प्रताप लाल भील, मनोज कुमार, रमीला खड़िया, पुष्कर लाल डांगी, अशोक, लालाराम बैरवा, शंकर लाल डेचा, मांगेलाल मीना।
अधीनस्थ विधान संबंधी समिति सभापति- अनिता भदेल, सदस्य- शांति धारीवाल, कैलाश चंद वर्मा, कालूराम, रोहित बोहरा, अशोक, विश्वराज सिंह मेवाड़, उदयलाल डांगी, प्रशांत शर्मा, रविन्द्र सिंह भाटी।

याचिका समिति सभापति- हमीर सिंह भायल, सदस्य- कंवर लाल, वीरेन्द्र सिंह, गणेश घोगरा, जेठानन्द व्यास, राधेश्याम बैरवा, ताराचंद, संजय कुमार, मोतीराम, गणेशराज बंसल।
सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति सभापति- जितेन्द्र कुमार गोठवाल, सदस्य- मुरारी लाल मीना, नाना लाल निनामा, गोविन्द प्रसाद, रामस्वरूप लांबा, अमित चाचाण, अंशुमान सिंह भाटी, देवी सिंह शेखावत, मनीष यादव, अशोक कुमार कोठारी।

प्रश्न एवं संदर्भ समिति सभापति- संदीप शर्मा, सदस्य- जब्बर सिंह सांखला, गोपीचंद मीना, अमित चाचाण, पुष्कर लाल डांगी, मुकेश भाकर, दर्शन सिंह, अंशुमान सिंह भाटी, देवेन्द्र जोशी, मनीेष यादव।
पर्यावरण संबंधी समिति सभापति- दयाराम परमार, सदस्य- रामनिवास गावड़िया, रोहित बोहरा, भागचंद टांकड़ा, अतुल भंसाली, विरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र, विक्रम सिंह जाखल, डूंगरराम गेदर, अशोक कोठारी।

पुस्तकालय समिति सभापति- सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सदस्य- गोपीचंद मीना, रामनिवास गावड़िया, दीपचंद खैरिया, जसवंत सिंह गुर्जर, लक्ष्मण राम, महेन्द्र पाल मीना, देवेन्द्र जोशी, पूसाराम गोदारा, पितराम सिंह काला।
महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति सभापति- शोभा चौहान, सदस्य- कल्पना देवी, दीप्ति किरण माहेश्वरी, रमीला खड़िया, नौक्षम, शिखा मील बराला, शिमला देवी, सुशीला रामेश्वर डूडी, प्रियंका चौधरी, ऋतु बानावत।

पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति दीपचंद खैरिया, जसवंत सिंह गुर्जर,शैलेश सिंह, सुभाष मील, उदयलाल भडाणा, हरलाल सहारण, सुरेश गुर्जर, ललित यादव, विकास चौधरी।
अनुसूचित जाति कल्याण समिति चुन्नी लाल, सी एल प्रेमी, मनोज कुमार, सोहन लाल नायक, आदूराम मेघवाल, लालाराम बैरवा, विक्रम बंशीवाल, रामावतार बैरवा, रामसहाय वर्मा, गीता बरवड़, अनीता जाटव।

अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति नानालाल निनामा, जब्बर सिंह सांखला, कैलाश चंद्र मीना, इंद्रा, लक्ष्मण, घनश्याम, हंसराज मीना, रामबिलास, शंकर लाल डेचा, मांगेलाल मीना, थावर चंद।
अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति मनोज कुमार, हाकम अली, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, गोविन्द प्रसाद, रूपिन्द्र सिंह कुन्नर, उदय लाल डांगी, ताराचंद जैन, प्रताप पुरी, गुरवीर सिंह।

यह भी पढ़ें

राजस्थान के बहुचर्चित भट्टी कांड में 10 महीने बाद आया बड़ा फैसला

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan : एक ही गुट में दिखेंगे गहलोत, पायलट, वसुंधरा और बेनीवाल, विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी को भी अहम जिम्मेदारी

ट्रेंडिंग वीडियो