scriptपुलिस महानिरीक्षक का दौरा, पुलिस अधिकारियों की ली अपराध गोष्ठी | Patrika News
जैसलमेर

पुलिस महानिरीक्षक का दौरा, पुलिस अधिकारियों की ली अपराध गोष्ठी

जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार  गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी ऑफिस में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी ली गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले की कानून व्यवस्था के बारे में पॉवर पोइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।

जैसलमेरMay 09, 2024 / 09:02 pm

Deepak Vyas

jaisalmer news
जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी ऑफिस में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी ली गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले की कानून व्यवस्था के बारे में पॉवर पोइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न पहलुओं एवं रेंज स्तर पर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में विचार-विमर्श कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले की पेंडेसी को मुख्यालय के मापदंड के अनुसार लाने, ऑपरेशन अनामिका के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने, संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, बीट प्रणाली सुदृढ़ीकरण, पुराने प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने, पोक्सो एक्ट के प्रकरणों में त्वरित अनुसंधान, पुलिस प्राथमिकता 2024 की अक्षरश: पालना करने, लोकल एवं स्पेशल एक्ट की अधिकाधिक कार्यवाही करने, इंसदादी कार्यवाही करने, वांछित अपराधियों की गिरफतारी करने, अवैध खनन पर रोक लगाने, वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करने व आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इसके साथ-साथ थाना पर आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनके द्वारा दी जाने वाली परिवादों पर तुरंत कार्यवाही करने की बात कही गई। महानिरीक्षक ने अधिकारियों को अपराधों पर त्वरित अंकुश लगाने एवं सम्पति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्य प्रणाली बनाने की बात कही। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक जैसलमेर सुधीर चौधरी, प्रियंका कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ जैसलमेर, गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण, सुनिल के पंवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंज कार्यालय, राजेश शर्मा वृत्ताधिकारी वृत जैसलमेर, भवानीसिंह वृताधिकारी वृत पोकरण एवं जिले के समस्त थानाधिकारीगण, मनीष उप निरीक्षक रेंज कार्यालय व नाथूसिंह निरीक्षक पुलिस अपराध सहायक शामिल थे।

Hindi News/ Jaisalmer / पुलिस महानिरीक्षक का दौरा, पुलिस अधिकारियों की ली अपराध गोष्ठी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो