प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सरगरा कॉलोनी में मनोज सिंघवी का दो मंजिला मकान है। इसकी मरम्मत चल रही है। सबसे ऊपरी मंजिल पर कार्य के दौरान शाम पांच बजे अचानक पत्थर की बालकनी टूट गई। पत्थर के टुकड़े पहली मंजिल की बालकनी पर गिरे। श्रमिक अमरसिंह भी वहां गिरा। इससे पहली मंजिल की बालकनी भी टूटकर गिर गई। लोहे की रैलिंग व मलबे साथ श्रमिक अमरसिंह नीचे आ गिरा। सिर में चोट से वह घायल हो गया। घटना बाद आस-पास के लोग एकत्रित हुए। घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। हादसे का पता लगने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। मकान में कोचिंग सेंटर संचालित होने की जानकारी मिली है।