scriptयूपी वेदर अपडेट: सड़क पर उठ रही लपटों से जनजीवन बेहाल, जानें मौसम का हाल | Patrika News
कन्नौज

यूपी वेदर अपडेट: सड़क पर उठ रही लपटों से जनजीवन बेहाल, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में मौसम काफी गर्म रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार वृद्धि की ओर है। गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

कन्नौजMay 25, 2024 / 05:19 am

Narendra Awasthi

आईएमडी के अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बदली की धूप लोगों को परेशान करेगी। तापमान लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 30 के ऊपर है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। तापमान में अभी और वृद्धि होगी। कानपुर का अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने का अनुमान है। कन्नौज में पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। ‌
यह भी पढ़ें
सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

मौसम विभाग के अनुसार आज कन्नौज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा सकती है। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाज आई बनी रहेगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कानपुर का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है‌ बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News/ Kannauj / यूपी वेदर अपडेट: सड़क पर उठ रही लपटों से जनजीवन बेहाल, जानें मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो