ओड़िशा के कोरापुट जिले के सुनकी के पास बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए लैंडमाइन ब्लास्ट में ओड़िशा राज्य सशस्त्र बल के 6 जवान शहीद हो गए। वहीं कई जवान घायल हुए, जिनमें 3 गंभीर हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ओड़िशा-आंध्रप्रदेश की सीमा पर यह वारदात हुई। ओड़िशा सशस्त्र बल के जवान जिस टाटा 709 बस में सवार थे, विस्फोट से उसके परखच्चे उड़ गए हैं। पोटांगी पुलिस स्टेशन और आंध्रप्रदेश के जवान बीएसएफ के जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। गंभीर घायलों को कोरापुट जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।