scriptMumbai News Live Updates: पुणे के बारामती में नाले में दम घुटने से चार लोगों की मौत | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-15-march-2023-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: पुणे के बारामती में नाले में दम घुटने से चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र के लाखों सरकारी, अर्धशासकीय, शिक्षण और गैर शिक्षण-कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी हैं। इस बीच, सीएम एकनाथ शिंदे ने सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की उनकी मांग के प्रति सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्ण रुख रखती है।

मुंबईUpdated: March 15, 2023 07:15:34 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Mar 15, 2023 | 07:14 PM (IST)

पुणे के बारामती में नाले में दम घुटने से चार लोगों की मौत

पुणे जिले के बारामती में एक नाले में दम घुटने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रवीण अटोले नामक एक व्यक्ति मोटर पाइप साफ करने के लिए अंदर गया लेकिन वह बेहोश हो गया और उसे बचाने के लिए उसके पिता अंदर गए तो वे भी बेहोश हो गए। उन्हें बचाने दो और लोग अंदर गए और उनकी भी मृत्यु हो गई।

Mar 15, 2023 | 05:40 PM (IST)

पुणे में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज देकर बनवाया था भारतीय पासपोर्ट

पुणे सिटी पुलिस की विशेष शाखा ने मोहम्मद अमन अंसारी के रूप में पहचाने गए एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है जो 2015 से भवानी पेठ इलाके में अवैध रूप से रह रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि उसके पास एक भारतीय पासपोर्ट भी है जो फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके बनाया गया है. पुणे पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 468, 471, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है।

Mar 15, 2023 | 05:01 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार अपने कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने के पक्ष में है- देवेंद्र फडणवीस

'पुरानी पेंशन योजना' पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा "चर्चा से ही इस मुद्दे का समाधान हो सकता है, कल मुख्यमंत्री ने 3 सदस्यीय समिति को 3 महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की घोषणा की। इससे हमें दीर्घकालीन समाधान मिलेगा। हम इस बात से भी सहमत हैं कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। मैं हड़ताल वापस लेने वाले यूनियनों को धन्यवाद देता हूं और फिर से दूसरों से ऐसा करने का अनुरोध करता हूं। सरकार इन कर्मचारियों के पीछे मजबूती से खड़ी है और उनकी मांगों के लिए प्रतिबद्ध है।"

Mar 15, 2023 | 01:04 PM (IST)

महाराष्ट्र H3N2 वायरस के 352 मरीज, सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि राज्य में अब तक H3N2 वायरस के 352 मरीज आ चुके हैं। उनका इलाज जारी है और अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। H3N2 घातक नहीं है, चिकित्सा उपचार से ठीक हो सकता है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अहमदनगर शहर में इलाज के दौरान एक 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई है।

Mar 15, 2023 | 05:30 AM (IST)

पुणे शहर के धयारी इलाके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के पुणे शहर के धयारी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की सात से अधिक गाडियों को मौके पर भेजा गया। आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जबकि आग लगने के वजहों का पता लगाया जा रहा है।

Mar 15, 2023 | 10:21 AM (IST)

सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाई

महाराष्ट्र के लाखों सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस बीच, सीएम एकनाथ शिंदे ने सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की उनकी मांग के प्रति सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्ण रुख रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के बाद सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने में बहुत समय बचा है। उन्होंने कहा, “मैं सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने का आग्रह करता हूं। उन्हें सरकार के साथ इस मुद्दे पर विचार-विमर्श और चर्चा करनी होगी, लोगों की समस्याओं को देखते हुए हड़ताल वापस लेनी चाहिए।” महाराष्ट्र में ओपीएस की जगह राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) 1 नवंबर 2005 में लागू हुई। इस हड़ताल से राज्य में प्रशासनिक कामकाज और स्वास्थ्य सेवाएं सहित कई सेवाएं प्रभावित हुईं है।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: मुंबई में 27 साल बाद पकड़ा गया धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोपी
Mumbai News Live Updates: मुंबई में 27 साल बाद पकड़ा गया धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोपी

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.