scriptMonsoon Update : तूफान ‘रेमल’ का मॉनसून पर पड़ेगा असर? जानें मुंबई में कब बरसेंगे बादल | Maharashtra monsoon 2024 onset Mumbai rains prediction new update Cyclone Remal | Patrika News
मुंबई

Monsoon Update : तूफान ‘रेमल’ का मॉनसून पर पड़ेगा असर? जानें मुंबई में कब बरसेंगे बादल

Maharashtra Monsoon Update : मौसम विज्ञानियों ने मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश मई के अंत के आसपास शुरू होने का अनुमान जताया है। इसके बाद जून के पहले सप्ताह में शहर में बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है।

मुंबईMay 26, 2024 / 08:52 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Monsoon 2024
Monsoon 2024 Arrival Mumbai Rains : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब भीषण चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ (Cyclone Remal) में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान ‘रेमल’ आज आधी रात को बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच टकराएगा। यह मॉनसून से पहले के मौसम में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवाती तूफान है। हालांकि इस चक्रवात का महाराष्ट्र में कोई असर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें

Maharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाडा में भीषण गर्मी, अकोला में धारा 144 लागू, मुंबई में बारिश के आसार

मौसम के जानकारों का कहना है कि चक्रवात रेमल का मुंबई में मॉनसून के आगमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जबकि इस महीने के अंत तक मुंबई में बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि मुंबई में 10-11 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दस्तक देगा।

आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई तक केरल पहुंचने की राह पर है। जबकि देश की वित्तीय राजधानी में मॉनसूनी बारिश 10 से 11 जून के बीच शुरू होने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र में जून के पहले हफ्ते में मॉनसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। मॉनसून 5 जून के आसपास दक्षिण महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने इस साल औसत से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की है।

मुंबई में मॉनसून की एंट्री कब?

इस महीने के अंत में केरल में मॉनसून की प्रगति को देखने के बाद मुंबई में मॉनसून की शुरुआत की सटीक तारीख की घोषणा की जाएगी। फिलहाल मॉनसून के तय समय यानी 10 जून के आसपास दस्तक देने की उम्मीद हैं।
क्षेत्रीय मौसम विभाग (IMD Mumbai) ने इस पूरे हफ्ते मुंबई शहर और उपनगरों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। जबकि शहर में अब हीटवेव की संभावना नहीं है।

प्री-मॉनसून बारिश जल्द

अगले कुछ दिनों में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के इलाकों में प्री-मानसून बारिश शुरू होने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के कुछ हिस्सों में 27 से 29 मई के बीच हल्की बारिश या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
Mumbai Monsoon 2024 onset
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 27-28 मई के बीच शहर में दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और शाम के दौरान हल्की बारिश या फिर गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

Hindi News/ Mumbai / Monsoon Update : तूफान ‘रेमल’ का मॉनसून पर पड़ेगा असर? जानें मुंबई में कब बरसेंगे बादल

ट्रेंडिंग वीडियो