
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ISO प्रमाण पत्र लेते हुए
मुजफ्फरनगर: डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिला कारागार वह जनपद वासियों के लिए गर्व की बात है कि ज़िला कारागार को आइएसओ 9001-2015 प्रमाण पत्र मिला है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि पिछले 1 साल से वह देख रहे हैं कि जिला कारागार में तरह-तरह के सुधारात्मक काम चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वहां पर लाइब्रेरी स्थापना की गई और बल वाटिका बनी योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है उन्होंने अवगत कराया कि जिला जेल में महिलाओं को सिलाई मशीन और ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि जिला कारागार में कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी जिला कारागार में बंदियों को दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : गणेश मूर्ति स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला ने कहा- अत्याचार करने वाले मौलानाओं पर जारी हो फतवा
डीएम ने जेल अधीक्षक सीता राम शर्मा को बधाई दी
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने अवगत कराया कि जिला जेल में समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियां और जिला जेल में बंद निरुद बंदियों को रचनात्मक कार्यों से भी जोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने जिला कारागार में किए गए सुधारात्मक बदलाव के लिए जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को बधाई दी। ज़िला जेल में बंद महिला बंदियों के साथ रह रहे उनके बच्चों के जन्मदिन से लेकर मानकों के अनुसार दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में जिला जेल में काफी सुधार किए गए।
यह भी पढ़ें :भूपेंद्र और केशव के बाद अब मोहसिन रजा ने दी अखिलेश को नसीहत, कहा- केशव को स्वामी प्रसाद ना समझे
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के प्रयासों से जेल की रंगाई पुताई से लेकर जेल सुंदरी करण सुदृढ़ीकरण पर काफी मेहनत हुई। इसके बाद आइएसओ की टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के बाद टीम ने इसके लिए जरूरी मानकों जैसे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली, जोखिम प्रबंधन, सामाजिक उत्तरदायित्व, खाद्य सुरक्षा प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन, चिकित्सा आदि सभी मानक पूरे होने पर प्रमाण पत्र जारी करने की संस्तुति की। जेल अधीक्षक ने उन सभी मानकों को पूरा कराया। भवन की साफ-सफाई, रंगाई पुताई के अलावा जेल में सकारात्मक, रचनात्मक, सुधारात्मक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए कार्यक्रमों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बंदियों को शिक्षित बनाने के लिए उनकी पढ़ाई लिखाई पर जोर दिया गया।
Updated on:
8 Sep 2022, 6:24 PM IST
Published on:
8 Sep 2022, 6:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.