
पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता मोहसिन रजा
लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दूसरे के खिलाफ वार करते रहते हैं। चाहे वह विधानसभा भवन हो,कोई राजनीति मंच या ट्विटर हो। दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ बोलते रहते है। वह तो ठीक है लेकिन इस बार एक नया विवाद पर जंग छिड़ गई है. मामला एक दूसरे के बयानबाजी को लेकर ही है लेकिन इस बार मायने कुछ अलग हैं।
दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि अगर केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी के 100 विधायक को तोड़कर अपने पाले में ले आए तो सपा उनका समर्थन कर देगी । केशव प्रसाद ने जो मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था वह पूरा हो जाएगा । वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे ।
यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव लीड करेंगे यूपी में महागठबंधन तो क्या बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी ?
अखिलेश के ऑफर पर केशव प्रसाद ने दिया जवाब
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस बयान के बाद ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनसे बड़ा पिछड़ों का दूसरा कोई विरोधी यूपी नहीं है. वे एक समंतवादी मानसिकता के बन चुके हैं. सपा नाम की कोई पार्टी नहीं बल्कि परिवार की पार्टी है. बीजेपी को किसी को सहारे की जरूत नहीं है. वह अपने विधायक बचायें । सपा के 100 विधायक बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं लेकिन हमें उनके विधायक की कोई जरूरत नहीं ।
बीजेपी तोड़ फोड़ की राजनीति नहीं करती : केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कल यानी बुधवार को बाराबंकी दौरे पर थे तब वहां पर विधायकों ने उनसे इस बारें में सवाल किया तब केशव प्रसाद ने कहा अखिलेश यादव का हाल इस वैसा है जैसे मछली बिना पानी के तड़पती रहती है वैसे ही अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं, लेकिन अब यूपी में उनकी 25 सालों तक सरकार नहीं आनी वाली है। सपा के 113 विधायक में 100 विधायक बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं लेकिन बीजेपी तोड़ फोड़ की राजनीति नहीं करती है।
केशव जी अखिलेश को चलाएंगे, अखिलेश उन्हें कहां चला पाएंगे ?
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव के ऑफर वाले बयान पर जबाब दिया। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि केशव जी संगठन के,पार्टी के प्रमाणित एवं भाजपा की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह सदैव हमारे साथ रहेंगे, किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं है।
वह अखिलेश यादव को चलाएंगे, अखिलेश यादव उन्हें क्या चला पाएंगे। अखिलेश यादव तो अपने गठबंधन की, अपने परिवार की, अपनी पार्टी की, अपने विधायकों की भी चिंता कर लें क्योंकि उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं।
बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने कहा केशव को स्वामी प्रसाद ना समझे
बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को तो नसीहत डे डाली। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव शायद समझ नहीं पायें कि वह किससे बात कर रहे हैं? वह केशव प्रसाद मौर्य से बात कर रहे है जो पार्टी के लिए एक समर्पित और ऊर्जावान नेता हैं।
यह वहीं केशव प्रसाद मौर्य हैं जिनके नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 325 सीटें जीतकर सपा का सूपड़ा साफ कर दिया था । सपा मुखिया शायद स्वामी प्रसाद मौर्या को समझ रहे थे इसलिए उन्होंने इस तरह की बात की ।
Updated on:
8 Sep 2022, 5:17 PM IST
Published on:
8 Sep 2022, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.