
डॉ0 भीम राव अंबेडकर
उत्तर प्रदेश : जनपद मुज़फ़्फरनगर में थाना मीरापुर क्षेत्र में शरारती तत्वों की घिनौनी करतूत सामने आई है। जिसमे सरारती तत्वों ने गांव में लगे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बैनर पर कालिख पोतकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। वंही मामलें की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर को उतरवाया ।
दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव भूमा में रात्रि में अज्ञात शरारती तत्वों ने गांव में स्थित अंबेडकर भवन के निकट लगे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बैनर पर कालिख पोत कर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। मामले की सूचना मिलते ही दलित समाज के साथ साथ भीम आर्मी के ब्लॉक संयोजक मोहित कुमार ग्राम सभा अध्यक्ष मीरापुर कपिल जाटव संजीव लोकेश बिट्टू सहित गांव के दलित समाज के लोगों ने अंबेडकर भवन पर पहुंचकर रोष जताया ।
मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को शांत कराया
वंही मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे मीरापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर नया बैनर लगवाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गांव में लगे। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बैनर पर कालिख पोते जाने के चलते गांव के दलित समाज के लोगों ने रोष जताया है वह अज्ञात शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है ।
यह भी पढ़ें : केशव प्रसाद मौर्य ने कसा सीएम नीतीश कुमार पर तंज बोले- नीतीश देख रहे मुंगेरीलाल के सपने,नहीं जुड़ने वाला भानुमती का कुनबा
मीरापुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। भीमराव अंबेडकर भवन पर लगे बैनर के बैनर को हटाकर नया बैनर लगवा दिया गया है।
Updated on:
8 Sep 2022, 3:21 PM IST
Published on:
8 Sep 2022, 3:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.